BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पवित्र ग्रंथ बाइबल में कहा है क‍ि ईश्‍वर ने जो भी उपहार और सामर्थ्य द‍िया है, उसका उपयोग हम दूसरे की सेवा के ल‍िए करें, यही सेवा परमो धर्म है : पीएम मोदी

पीएम आवास पर क्र‍िसमस समारोह का आयोजन क‍िया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात के मण‍िनगर में ईसाई आबादी काफी है जहां से मैं व‍िधानसभा चुनाव भी लड़ता था…

नईदिल्ली (ए)। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मैं ईसाई समुदाय और उनके नेताओं से अक्सर मिलता रहता था. ईसाई समुदाय के साथ मेरा बहुत पुराना और आत्मीय नाता रहा है. ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप से भी कुछ सालों पहले म‍िलने का अवसर म‍िला है. वह वाकई मेरे ल‍िए बहुत यादगार पल था।

पीएम मोदी ने कहा क‍ि सामाज‍िक सद्भाव, वैश्‍व‍िक भाईचारा, जलवायु पर‍िवर्तन, समावेशी व‍िकास आद‍ि व‍िषयों पर पोप के साथ लंबे समय तक बात की. क्र‍िसमस वो द‍िन है जब हम जीसस क्राइस्‍ट के जन्‍म को सेल‍िब्रेट करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के तौर पर हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास का फायदा हर किसी तक पहुंचे और कोई इससे अछूता न रहे. ईसाई समुदाय के लोगों तक विशेषकर गरीब और वंचितों तक भी आज देश में हो रहे विकास का लाभ पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने ऐसे समाज को बनाने का काम क‍िया, ज‍िसमें सभी के ल‍िए न्‍याय हो. सामाज‍िक जीवन की अलग धाराओं में हम कई समान मूल्‍य द‍िखते हैं, जोक‍ि हमें एकजुट करते हैं. पवित्र ग्रंथ बाइबल में कहा है क‍ि ईश्‍वर ने जो भी उपहार और सामर्थ्य द‍िया है, उसका उपयोग हम दूसरे की सेवा के ल‍िए करें. यही सेवा परमो धर्म है।

पीएम ने कहा कि सरकार के तौर पर हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि विकास का फायदा हर किसी तक पहुंचे और कोई इससे अछूता न रहे. ईसाई समुदाय के लोगों तक विशेषकर गरीब और वंचितों तक भी आज देश में हो रहे विकास का लाभ पहुंच रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि क्र‍िसमस पर गिफ्ट-उपहार देने की परंपरा है. इसलिए, इस अवसर पर हम ये विचार करें कि कैसे हम आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर जगह का उपहार दे सकते हैं।

Related Posts