
बेमेतरा। शहर भ्रमण पर निकले जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने लॉकडाउन में गरीब महिला को चना-मुर्रा बेचते देख इनका दिल पसीज गया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने उस महिला का सारा सामान 500 रुपए में खरीदकर उस वृद्धा को उसके घर भेज दिया। कलेक्टर और एसपी ने गाड़ी से उतरकर न सिर्फ उसका हालचाल जाना बल्कि 500/- रुपए में पूरा सामान खरीदकर उसे घर जाने के लिए कहा।






