भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा प्रशासन द्वारा आज सोमवार दिनांक 25 दिसंबर 2023 को सुशासन दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म तिथि 25 दिसम्बर को प्रत्येक वर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसके फलस्वरूप आज भिलाई-चरौदा निगम सभागार में सुशासन दिवस पर शपथ लेकर जन जन तक शासन के कार्यों को पहुंचाने का संकल्प समस्त उपस्थित जनों के द्वारा लिया गया । इसके पूर्व सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सभी गणमान्य जनो के द्वारा वाजपेयी जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को आरंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की कैसे उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता। श्री त्रिपाठी ने कहा कि वाजपेयी जी का जीवन भारत की जनता के लिए समर्पित रहा। अधिकांश समय राजनीति में विपक्ष में रहते हुए वे भारत के लोगों की आवाज उठाते रहे। बाद में वह भारत के 03 बार प्रधानमंत्री रहे। इस दारौन अनेक जन कल्याणकारी निर्णय लेकर उन्होने अविश्मर्णिय कार्य किये।
निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर स्वच्छता सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा, जिसकी शुरुआत आज भिलाई 3 बाजार चौक पर विशेष सफाई अभियान चलाया लिया रहा है साथ ही सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। शाम को अटल संध्या का आयोजन किया गया है। शाम को कार्यक्रम में शामिल होकर आप पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के बारे जो भी संदेश देना चाहते है दे सकते है या उनके द्वारा लिखे गए कविताओं या स्वयं के द्वारा उन पर लिखे गए कविताओं का पाठ करना चाहे वो कार्यक्रम जरूर आए।
भिलाई चरोदा निगम प्रशासन ने सुशासन दिवस की पूर्व संध्या निगम को ही केसरिया और हरे रंग के गुब्बारे से सजाया गया था साथ ही कार्यक्रम स्थल तक रंगीन कारपेट बिछाया गया था। वही इस कार्यक्रम में निगम महापौर, सभापति और कांग्रेस के एक भी पार्षदों का उपस्थित ना रहना चर्चा का विषय रहा है।
सुशासन दिवस के आज के कार्यक्रम में निगम के नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, चंद्रप्रकाश पांडेय ने भी संबोधित किया तथा स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चन्द्राकर ने कार्यक्रम का संचालन किया। साथ ही पार्षद फिरोज फारूकी, प्रेमलता चंद्राकर, ललित यादव, अर्पणा सुब्रत दास गुप्ता, पूर्व पार्षद तुलसी मरकाम उपस्थित रहे।
इस अवसर पर निगम के सहायक अभियंता देवेन्द्र पांडेय, सहा. अभियांता प्रशांत शुक्ला, सहा.राजस्व अधिकारी अरूणिमा दुबे, उप अभियंता मुकेश चन्द्राकर, विक्टर वर्मा, मुकेश रात्रे, सुरेश नासरे, राजू वर्मा, पीआरओ विकास चंद्र त्रिपाठी, यशवंत ठाकुर, शत्रुहन सिन्हा, राकेश जोशी, भूपेन्द्र कुमार, श्याम सुंदर सिंह, पुरानिक साहू, टिकेन्द्र शर्मा, मनोज मैथिल, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
















