BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी उतारेंगे रामलला की पहली आरती: ससुराल के मेवे से लगेगा पहला भोग, ननिहाल से पहुंचेगा 3000 क्विंटल चावल

छत्तीसगढ़ से अयोध्या पहुंचे राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा कि भगवान के ननिहाल से चावल का संदेश लेकर अयोध्या आया हूं. छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से यह चावल एकत्रित किया गया है…

अयोध्या (ए)। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को धूमधाम तरीके से प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा. वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामलला की पहली आरती उतारेंगे. वहीं प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला को विशेष भोग की तैयारी है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला ननिहाल के चावल और ससुराल के मेवा का पहला भोग लगेगा. इसके लिए भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से 3000 क्विंटल चावल 30 दिसंबर को अयोध्या आ जाएंगे. अब तक का सबसे बड़ी चावल की खेप अयोध्या पहुंचेगी।

वहीं नेपाल के जनकपुर से भी वस्त्र, फल और मेवा अयोध्या लाया जा रहा है. 5 जनवरी को नेपाल से 100 थाली से सजा उपहार अयोध्या पहुंचेंगा. भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या पहुंचे राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा कि भगवान के ननिहाल से चावल का संदेश लेकर अयोध्या आया हूं. छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से एकत्रित किया गया है यह 3000 क्विंटल चावल और 30 दिसंबर को चावल अयोध्या पहुंचेगा. इसके बाद यह चावल राम मंदिर ट्रस्ट को समर्पित किया जाएगा।

वहीं विश्व हिंदू परिषद ने 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए लोगों को अवैध रूप से चंदा मांगने वालों के प्रति सचेत किया है. क्योंकि कुछ खबरें ऐसी सामने आई हैं जिसमें रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए चंदा मांगा जा रहा है. हालांकि इन सभी का खंडन करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने मना कर दिया है और विहिप ने लोगों से इसे लेकर सजग रहने का भी आग्रह किया है।

बता दें कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से इस कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी सहित कई हस्तियों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है. इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा डाक विभाग की तरफ से अयोध्या के प्रमुख साधु संतों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है. पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी को रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर के गर्भगृह में की जाएगी।

Related Posts