रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को सुबह नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंदीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी उनके साथ थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 4 बजे नई दिल्ली में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर उनके निवास 15, सफदरजंग रोड पर मुलाकात किया। इसके बाद 5 बजे रेल भवन में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात किया।















