BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करते युवती पुलिस की गिरफ्त में, 4800 नग Alprazolam Rlam 0.5 tablets कीमती 45,000 रूपये का जप्त

दुर्ग। रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशन में अभिषेक झा (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) दुर्ग एवं मणीशंकर चन्द्रा (रा. पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में एवं आंकाक्षा पांडे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय यादव थाना प्रभारी मोहन नगर दुर्ग के नेतृत्व मादक पदार्थों की अवैध कारोबार तस्करी व बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22.12.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि शंकर नगर दुर्ग निवासी महिला आकाक्षा खण्डेलवाल जो राजेन्द्र साहू के खाली प्लाट शंकर नगर दुर्ग में नशीली टेबलेट रखकर बिक्री कर रहीं है।

उक्त मुखबीर सूचना को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा निर्देशन में टीम गठीत किया गया टीम मुखबीर के बताये हुए स्थान के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिया के एक महिला को राजेन्द्र साहू के खाली प्लाट शंकर
नगर दुर्ग मिली जो पुलिस पार्टी को देखकर भगाने लगी जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम व पता पूछने पर अपना नाम आकांक्षा खण्डेलवाल पिता गोपाल खण्डेलवाल उम्र 31 साल साकिन शंकर नगर नाला के पास दुर्ग, थाना मोहन नगर जिला का रहने वाली बताई।

नशीली दवाई रखकर बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर अनाकानी करने लगी गवाहों के समक्ष आरोपिया की तलाशी लेने पर आरोपिया के पास रखे एक सफेद रंग के थैला के अंदर रखे 08 डिब्बा में कुल 4,800 नग Alprazolam Rlam 0.5 tablets कीमती करीबन 45,000 रूपये का मिला जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8,22 (ग) 27 (क)
नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक
520/2023 धारा 8, 22 (ग) 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपिया को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक प्रीति जायसवाल, उप निरीक्षक
लक्ष्मण सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अजय विश्वकर्मा, जावेद खान, महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता, आरक्षक सचिन सिंह, अभिषेक यादव, नासिर बक्स, गौर सिह, वेदराम बंदे एवं कमलेश यादव की विशेष भूमिका रही।

अपराध क. 520/23, धारा 8,22(1) 27 (5) नारकोटिक्स एक्ट
नाम आरोपी: आकांक्षा खण्डेलवाल पिता गोपाल खण्डेलवाल उम्र 31 साल साकिन शंकर नगर नाला के
पास दुर्ग, थाना मोहन नगर जिला दुर्ग

जप्त सामाग्री: 08 डिब्बा में कुल 4,800 नग
Alprazolam Rlam 0.5 tablets कीमती करीबन
45,000 रूपये।

Related Posts