
रायपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा रायपुर नगर निगम सीमा एवं बिरगांव नगर निगम सीमा क्षेत्र में दिनांक 22 जुलाई 2020 से 28 जुलाई 2020 तक 7 दिवस का लॉकडाउन का आदेश किया गया है। जिसके तहत लॉकडाउन के छठवें दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव द्वारा रायपुर शहर के विभिन्न 40 चौक चौराहों पर लगाए गए चेकिंग पॉइंट का एवं थाना आमानाका का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी सभी चेकिंग प्वाइंटों पर लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने निर्देश दिया गया। चेकिंग के दौरान लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 6 लोगों पर धारा 188 के तहत अपराध दर्ज किया गया तथा 91 लोगों को नोटिस भी दिया गया साथ ही मॉर्निंग वॉक, इवनिंग वॉक एवं साइकिलिंग करने वाले को हिदायत दी गई कि वह सभी घर पर ही रहे और लाकडाउन का पालन करें। इस दौरान रायपुर शहर में विभिन्न चेकिंग पॉइंट पर दोपहिया में एक से अधिक सवारी बैठाने वाले 60 से अधिक वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई।
अपील:- रायपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी घर पर ही रहे सुरक्षित रहें लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।







