BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

सेनानी राजेश अग्रवाल ने 05 साल के शुभम कुर्रे को बाल आरक्षक के पद पर नौकरी का नियुक्ति आदेश किया प्रदान, परिवार वालों में खुशी की लहर

जांजगीर चांपा। राजेश अग्रवाल, सेनानी 11वीं वाहिनी, छसबल, पुटपुरा जिला-जांजगीर-चाम्पा द्वारा दिनांक 21.12.2023 को 05 साल के मासूम शुभम कुर्रे को बाल आरक्षक के पद पर नौकरी का नियुक्ति आदेश प्रदान किया।

बाल आरक्षक के रूप में भर्ती की गये बच्चे के पिता का आकस्मिक निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति दिया गया है। अपनी माँ के साथ कार्यालय 11वीं वाहिनी पहुंची, सेनानी ने बालक के सिर पर हाथ फेरा तथा बताया कि अब आप भी पुलिस बन गए हो।

उन्होंने आत्मीय व्यवहार व अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए स्वजन ने भी आभार जताया।

Related Posts