भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में आज गुरुवार 21 दिसंबर को मेजबान साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. पार्ल के बोलैंड पार्क में…
नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीमें आज यानी गुरुवार (21 दिसंबर) को पार्ल के बोलैंड पार्क में सीरीज के तीसरे ओर आखिरी वनडे मैच में भिड़ेंगी. फिलहाल 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी. सीरीज का पहला वनडे मैच भारत ने जीता था जबकि उसके बाद मेजबान टीम ने पलटवार करते हुए दूसरा वनडे 8 विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी की. केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम इंडिया पर साउथ अफ्रीका में लगातार दूसरी वनडे सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है।
इससे पहले पिछले साल 2022 भारत को केएल राहुल की कप्तानी में साउथ अफ्रीका में 3 मैचों की वनडे सीरीज 0-3 से गंवानी पड़ी थी. लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि पार्ल स्थित बोलैंड पार्क की पिच कैसा व्यवहार करेगी. चलिए हम आपको इस पिच के बारे में बताते हैं कि यहां पर टॉस जीतकर पहले क्या करना चाहिए और इस पिच पर औसत स्कोर क्या है।
पार्ल स्थित बोलैंड पार्क की पिच बल्लेबाजों की मददगार है. इस वेन्यू पर पिछले 8 वनडे मैचों में से 5 में 250 का स्कोर बना है. इस विकेट पर औसत स्कोर 250 रन है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम को चेज करने वाली टीम से थोड़ा ज्यादा फायदा मिला है. पहले बैटिंग करने वाली टीम 8 मैचों में विजयी रही है जबकि चेज करने वाली टीम को 6 वनडे में जीत मिली है. इस विकेट पर तेज गेंदबाज और स्पिनर्स दोनों को विकेट मिले हैं।
बोलैंड पार्क में कुल 15 वनडे खेले गए हैं जहां साउथ अफ्रीका ने 8 में बाजी मारी है वहीं मेहमान टीम को एक में जीत मिली है. न्यूट्रल टीम 5 वनडे जीतने में सफल रही है. एक मुकाबला टाई रहा है. हाईएस्ट टोटल 353 रन रहा है जो साउथ अफ्रीका ने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था. इस वेन्यू पर लोएस्ट स्कोर 36 रन है जब श्रीलंका ने कनाडा को 2003 वर्ल्ड कप में सस्ते में ढेर किया था।















