बलौदाबाजार। देहात पेट्रोलिंग हेतु रवाना हुआ था कि सूत्रो के माध्यम से पता चला कि ग्राम डिग्गी में एक महिला मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी का कारोबार जोर शोर से चला रही। कि सूचना पर तत्काल हालात पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल एवं एसडीओपी भाटापारा के.बी.द्विवेदी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी तारेश साहू के द्वारा अपने स्टाप के साथ रेड कार्यवाही करने ग्राम डिग्गी पहुंचकर मुखबीर के बताये अनुसार जगह में रेड कार्यवाही करने पर एक महिला अपने घर के परछी में अंको के माध्यम से हार-जीत का बाजी लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ लिखती रंगे हाथ पकडाई। आरोपीया को नाम पता पूछने पर अपना नाम आरती घृतलहरे पति तालिफ घृतलहरे उम्र 25 वर्ष निवासी डिग्गी के कब्जे से 04 नग सट्टा पट्टी, 02 नग मोबाईल (विवो और ओप्पो कंपनी) एवं नगदी रकम 25,140 रूपये मिला है। आरोपिया के विरूध्द 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
उक्त कार्यवाही मे प्रशिक्षु डीएसपी तारेश साहू थाना प्रभारी प्रआर कमल वर्मा,मप्रआर जागेश्वरी वर्मा, आरक्षक रविप्रकाश कंवर, सतीश साहू, टिकेश्वर साहू, दिनेश जांगडे़, जेठूराम, सीताराम ध्रुव एंव परदेशी राज, सीता मरावी भाटापारा ग्रामीण पुलिस का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपिया: आरती पति तालिफ घृतलहरे उम्र 25 वर्ष साकिन डिग्गी






