रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के निम्नांकित अधिकारियों की सेवायें सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-4) को तत्काल प्रभाव से वापस कर दिया है।
जारी आदेश अनुसार क्रमांक एफ 2-2/2022/18: इस विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 19.12.2023 द्वारा
डॉ. सुभाष सिंह राज (रा.प्र.से. 2014), संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर की पदस्थापना विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मुख्यमंत्री के पद पर की गई है।
डॉ. राज के कार्यभार ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के निम्नांकित अधिकारियों की सेवायें सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-4) को तत्काल प्रभाव से वापस की जाती हैं।
अरूण कुमार मरकाम (रा.प्र.से. 2013).
विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी
डॉ. सूरज कुमार कश्यप (रा.प्र.से. 2017).
विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी
देवेन्द्र प्रधान (रा.प्र.से. 2018),
विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी
उमेश पटेल (रा.प्र.से. 2019 ).
विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी
विशाल कुमार महाराणा (रा.प्र. से 2019).
विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी।
मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ 5राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सामान्य प्रशासन विभाग को किया वापस@ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @vishnudsai @StateOfficers @ajayyadavips @IasPsalma @ChhattisgarhIps @ipskabra @_Laxmantiwari @SarveshNBhure @RaipurDistrict pic.twitter.com/i5klUY0PD6
— Sarnath Express News (@SarnathNews) December 19, 2023















