BREAKING

Uncategorised

चोरी की सायकल, मोबाईल फोन व LED TV के साथ आरोपी गिरफ्तार, जप्त मशरूका की कीमत लगभग 80,000/- ₹

रायपुर। दिनांक 25.07.2020 को थाना डी.डी.नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रायपुरा ओव्हर ब्रीज के पास एक लड़का सस्ते दाम में सायकल व मोबाईल फोन बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी डी. डी. नगर द्वारा एक टीम बनाकर उक्त स्थान पर जाकर लड़के को चिन्हांकित किया जाकर उससे पूछताछ किया गया। पूछताछ में लड़के ने अपना नाम भुवन सारथी निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी डी. डी. नगर रायपुर का होना बताया। टीम द्वारा मोबाईल फोन व सायकल के संबंध में वैध दस्तावेज या किसी प्रकार की अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा गोलमोल जवाब देकर पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था एवं उसके द्वारा मोबाईल फोन व सायकल के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर भुवन सारथी द्वारा थाना डी डी नगर क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों में घुम – घुम कर मौका पाकर घर एवं बाउंड्री के अंदर व बाहर रखें सायकल, एल.डी.टी.व्ही., हाथ ठेला व शराब दुकान के बाहर लोगों की जेब में रखें मोबाईल फोन को चोरी करना बताया गया। जिस पर आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से उसके द्वारा अलग – अलग स्थानों पर छिपाकर रखें चोरी की 09 नग सायकल, 02 नग मोबाईल फोन, 01 नग एल.ई.डी.टी.व्ही. एवं 01 नग हाथ ठेला जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 01/2020 धारा 41(1$4)जा.फौ./379, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – भुवन सारथी पिता बृजभान सारथी उम्र 19 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी ब्लाॅक नंबर 05 मकान नंबर 03 थाना डी डी नगर रायपुर।

आरोपी को गिरफ्तार करने व माल बरामद करने में निरीक्षक योगिता खापर्डे थाना प्रभारी डी.डी नगर, उप निरीक्षक एस एन सिंह, आर. गुरूदयाल सिंह, अभिलाष नायर, नरेन्द्र सिंह एवं भुवनेश्वर ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

Related Posts