भिलाई 3। छत्तीसगढ़ कनौजिया सोनार समाज भिलाई-3 शाखा के भवन में केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिनांक 24-12-2023 को संपन्न कराए जाने हेतु सर्व सहमति से निर्णय लिया गया। चुनाव कराए जाने हेतु परदेसी राम सोनी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त दो सहयोगी सहायक निर्वाचन अधिकारी सालिक राम सोनी एवं भानु प्रताप स्वर्णकार का सर्व सहमति से बनाया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से सालिक राम (सचिव भिलाई -3 शाखा) मोहित सोनी (कोषाध्यक्ष भिलाई-3 शाखा), चंद्रिका प्रसाद सोनी, भानु प्रताप सोनी, संजू सोनी, संतोष सोनी (उपाध्यक्ष भिलाई 3 शाखा), भागवत सोनी, उत्तम सोनी, केशव सोनी, राजेंद्र सोनी,गणेश राम सोनी, परदेसी राम सोनी, प्रेम नारायण सोनी (सह सचिव भिलाई 3 शाखा) प्रेमलाल सोनी,व अन्य सदस्य गण विशेष रूप से उपस्थित हुए।














