रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुंना में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी सविता बहन और सोमनाथ भाई सहित अन्य बहनों ने सौजन्य मुलाकात की। ब्रह्माकुमारी सविता ने मुख्यमंत्री का तिलक कर मुंह मीठा कराकर बधाई और शुभकामना दी।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साव और विधानसभा के सभी सदस्यों को राजस्थान के माउंट आबू स्थित संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गतिविधियों की भी जानकारी दी।
खाना बनाने में समय की होगी बचत: विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अन्तर्गत बालौद जिले के डौंडी लोहारा विकासखंड के ग्राम हरदी में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरण किया गया। योजना का लाभ लेने वाली कांति बाई साहू, मालती बाई, संतोषी बाई, नथिया बाई गैस चूल्हा पाकर खुश हैं।
महिलाओं ने बताया कि पहले चूल्हे में खाना बनाना पड़ता था समय भी अधिक लगता था। जिसके कारण अन्य काम करने में देरी हो जाती थी। अब चूल्हे में खाना बनाने से समय की भी बचत होगी और अपना कीमती समय अन्य कामों में लगा सकेंगी। उन्होंने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।















