BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

यात्रा को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने की बेहतरीन पहल, रायपुर स्टेशन पर नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज का हुआ लोकार्पण

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार स्टेशनों एवं गाड़ियों में यात्री सुविधाओं का विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी संदर्भ में रायपुर रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित पैदल ऊपरी पुल (फुटओवर ब्रिज) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रायपुर रेलवे स्टेशन में इस फुट ओवर ब्रिज के बनने से 03 फुट ओवर ब्रिज की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी। इस नवनिर्मित ब्रिज में प्लेटफार्म पर उतरने-चढ़ने के लिए रैम्प की व्यवस्था भी दी गई है।नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज 96 मीटर लंबा एवं 6.3 मीटर चौड़ा है यह ब्रिज लगभग 09.03 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

इस नवनिर्मित पैदल ऊपरी पुल (फुटओवर ब्रिज) सुविधा का लोकार्पण दिनांक 16 दिसम्बर 2023 को मुख्य अतिथि सांसद रायपुर सुनील कुमार सोनी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक रायपुर (पश्चिम) राजेश मूणत एवं विधायक रायपुर (उत्तर) पुरन्दर मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इस लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों के अलावा मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर के साहू वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. विपीन वैष्णव सहित वरिष्ठ अधिकारीगण, रायपुर शहर के गणमान्य लोग एवं डीआरयूसीसी के सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जनप्रतिनिधियों ने इस सुविधा की उपलब्धता के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। साथ ही उन्होने कहा कि नवनिर्मित पैदल ऊपरी पुल (फुटओवर ब्रिज) की उपलब्धता से यात्रियों को प्लेटफार्म नम्बर 01 से प्लेटफार्म, नम्बर 2-3 एवं 5-6 तथा 07 नम्बर प्लेटफार्म में सुरक्षित एवं आरामदायक आवागमन की सुविधा मिलेगी। आगे उन्होने कहा कि रेलवे द्वारा अधोसंरचना, यात्री सुविधाओं के कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। इस नवनिर्मित पैदल पुल के बनने से यात्रियों को आसानी से प्लेटफार्म पर आवागमन में सुविधा होगी। यह सुविधा यात्रियों की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने में मददगार साबित होगी । यह रेलवे की अच्छी पहल है।

इस लोकार्पण कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा स्वागत भाषण के दौरान अतिथियों का स्वागत करते हुये इन सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. विपीन वैष्णव ने दिया।

Related Posts