BREAKING

Uncategorised

अलग – अलग थाना क्षेत्रों से 02 नग वाहन, 05 नग मोबाईल फोन एवं सोने का लाॅकेट चोरी करने वाले 02 आरोपी एवं 01 अपचारी सहित 03 गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारियों को निगरानी/गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध एवं लाॅक डाउन अवधि के दौरान शासन के आदेशों के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा भनपुरी तिराहा में सघन चेकिंग अभियान कार्यवाही की जा रही थी कि पुलिस की चेकिंग देखकर दो मोटर सायकल में सवार तीन व्यक्ति तेजी से भागने लगे जिन्हें टीम द्वारा दौड़ाकर पीछाकर पकड़ा गया। टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति की पहचान थाना खमतराई क्षेत्र के निगरानी बदमाश योगेश साहू, थाना गंज क्षेत्र के गुण्डा बदमाश अशफाक खान व उनके एक अन्य साथी अपचारी बालक के रूप में की गई। टीम द्वारा तीनों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों/अपचारी द्वारा बताया गया कि –

  1. दिनांक 20.07.2020 को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत कविलास नगर भनपुरी में श्रीमती राशि पवार के मकान में प्रवेश कर 05 नग मोबाईल फोन व सोने का लाॅकेट चोरी किये थे। जिस पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 325/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
  2. दिनांक 22.07.2020 की रात में थाना गंज क्षेत्र के फाफाडीह से होण्डा एक्टिवा क्रमांक सी जी/04 /एल एम/2149 जिसमें चाबी लगा था को चोरी किये है। जिस पर थाना गंज में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
  3. दिनांक 22.07.2020 को ही थाना पंडरी क्षेत्र के दुबे कालोनी से एक टी व्ही एस अपाचे मोटर सायकल क्रमांक सी जी/15/सी वाय/6287 को चोरी किये है। जिस पर थाना पंडरी में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
  4. दिनांक 22.07.2020 को थाना उरला क्षेत्र के सरोरा स्थित एक मकान में चोरी करने की नियत से अंदर प्रवेश किये थे, लेकिन घर वालों के जाग जाने पर वहां से फरार हो गये और चोरी नहीं कर पाये।
  5. दिनांक 22.07.2020 को पुनः इनके द्वारा रेलवे स्टेशन पार्किंग से एक मोटर सायकल को चोरी कर लुढ़का कर ले जा रहे थे कि पार्किंग वालों के देख लेने पर वाहन को स्टेशन पास छोड़कर भाग गये थे।
    आरोपियों/अपचारी की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की 01 नग एक्टिवा वाहन, 01 नग टी व्ही एस मोटर सायकल, 05 नग मोबाईल फोन एवं सोने का लाॅकेट कीमती लगभग 2,25,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों/अपचारी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
    गिरफ्तार
  6. योगेश साहू पिता मनोज साहू उम्र 21 साल निवासी भनपुरी बाजार खमतराई रायपुर।
  7. अशफाक खान पिता फारूख खान उम्र 30 साल निवासी फाफाडीह गंज रायपुर।
  8. एक अपचारी बालक।

Related Posts