
भिलाई। अहिवारा विधायक एवं केबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार को गुरुवार 23 जुलाई को जन्मदिवस के अवसर पर उनके रायपुर स्तिथ आवास पर प्रदेश भर से समर्थकों और शुभचिन्तको का तांता लगा रहा। उनके विधानसभा क्षेत्र अहिवारा के समर्थक और शुभचिंतक भी रायपुर पहुंचकर उनको बधाई दिए। कांग्रेस कमेटी कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव तरणदीप सिंह, भिलाई चरोदा निगम सभापति विजय जैन, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा चंद्राकर, राजेश दांडेकर, नजरुल इस्लाम आदि जनों ने रायपुर पहुचकर बधाई दी।









