रवि उप्पल को पिछले हफ्ते दुबई में हिरासत में लिया गया था. और ईडी के अधिकारी उसे भारत भेजने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं…
नईदिल्ली (ए)। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में लिया गया है. वह भारत में वांटेड है और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. भारतीय एजेंसियां UAE अधिकारियों के संपर्क में है।
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले के दो मुख्य आरोपियों में एक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दुबई पुलिस ने ये कार्रवाई ईडी की अपील पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर की है. रवि उप्पल को पिछले हफ्ते दुबई में हिरासत में लिया गया था. और ईडी के अधिकारी उसे भारत भेजने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं।
उप्पल के खिलाफ भारत में छत्तीसगढ़ और मुंबई पुलिस जांच कर रही है. जबकि महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी जांच कर रही है. रवि उप्पल महादेव ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरव चंद्राकर का सहयोगी है।
मिली जानकारी के मुताबिक महादेव बेटिंग ऐप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की लोकेशन भी UAE में मिली है और अब उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं. बता दें कि रवि उप्पल पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए ऐप बनाने का आरोप है. रवि उप्पल की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस के अलावा कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा की जा रही है।















