BREAKING

Uncategorised

गांजा की खेती करने वाले 02 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 55000/-₹ कीमत का कुल 44 नग पौधा जप्त

गौरेला। थाना पेंड्रा का ग्राम सिलपहरी जो कि जंगल के किनारे बसा हुआ है जंगल एवं पहुंच विहीन जगह पर बनाए हुए घर की बाड़ी में पैसे की लालच के कारण आरोपी गांजे की खेती कर रहे थे साथ ही बाड़ी का रुंधान इतना घना और ऊंचा था कि बाड़ी में क्या लगा है वो किसी को न दिख सके पर उन की चालाकी धरी की धरी रह गई और वे पुलिस गिरफ्त में आ गए।
  जीपीएम पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चला कर कार्यवाही करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हुए हैं। 
     इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि थाना पेण्ड्रा के ग्राम सिलपहरी के बलराम यादव पिता रज्जू यादव और सुधन नागेश पिता बैजनाथ नागेश जंगल के पास बनाये घर की बाड़ी में गांजा की खेती कर रहे। 
सूचना पर से थाना पेण्ड्रा की टीम द्वारा मौके पर दबिश दिया गया जो कि बलराम यादव की बाड़ी में 34 नग गांजा का पेड़ कीमती 50000 तथा सुघन नागेश की बाड़ी से 10 नग कीमती 5000 गांजा का पेंड जप्त कर थाना पेंड्रा में बलराम यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 129/20 तथा सुघन नागेश के विरुद्ध अपराध क्रमांक 130/20 धारा 20 ( A) NDPS एक्ट कायम कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।

Related Posts