BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग ने क्राईम मीटिंग लेकर लंबित मामलों की समीक्षा की, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के दिये निर्देश

राजनांदगांव। दिनांक 12.12.2023 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमें लंबित अपराधों की समीक्षा की गई एवं जल्द से जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया गया इसी प्रकार लंबित मर्ग एवं लंबित शिकायतों का निकाल जल्द कर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

जपती माल के नष्टिकारण हेतु कार्यवाही करने और अपराधों की रोकथाम हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने को कहा गया। संवेदनशील मामलों की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने व बड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। शहर में यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

मीटिंग में अतिरक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू सोनिया उके, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, डीएसपी यातायात हेमप्रकाश नायक व जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।

Related Posts