रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के धरमपुरा स्थित जूदेव परिवार के निवास पहुंचकर वहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की धर्मपत्नी माधवी देवी से सौजन्य मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। माधवी देवी ने मुख्यमंत्री का मुंह मीठा कराकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
राज्यपाल से नामित मुख्यमंत्री श्री साय ने की सौजन्य भेंट: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में नामित (Designated) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान शपथ ग्रहण की तैयारियों एवं प्रदेश हित से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। श्री साय ने राज्यपाल श्री हरिचंदन को शाल भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने भी श्री साय को शॉल भंेट कर उनका अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री के गृह ग्राम की महिलाओं में उत्साह का माहौल, पारम्परिक नृत्य में खूब झूमी महिलाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर जशपुर जिले के महिलाओं ने भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाएं अपनी ख़ुशी का इजहार करने के लिए रायपुर के विधायक निवास कॉलोनी पहुंचकर झूमकर नृत्य किया।
जशपुर जिले की ममता कश्यप, शारदा प्रधान, रीना बरला ने बताया कि आज हम महिलाओं की मंडली मुख्यमंत्री विष्णु साय की पत्नी कौशल्या देवी साय से मुलाकात किए और उनके साथ मिलकर पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लेते हुए खुशियां मनाई सभी महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।















