BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चैन और मोबाइल लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चैन और मोबाइल बरामद

दुर्ग। प्रार्थी देवेन्द्र निषाद पिता छविलाल निषाद उम्र 19 साल निवासी अंजोरा दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.12.2023 को अप्सरा टाकीज गुईयां फिल्म देखकर करीबन 11:30 बजे प्राथी के मित्र चुरावन, इंद्रकुमार के साथ पैदल घर जा रहा था, की 12.30 बजे प्रिंस बार के पास गंजपारा दुर्ग में आरोपीगण यमन गोड, गोल्डी एवं दो अन्य साथियों द्वारा रास्ता रोककर घेरकर मां-बहन की अश्लील गाली-गलौच देते हुये जान से मारने की धमकी देकर तीनों से मारपीट कर देवेन्द्र निषाद के पास रखे रियलमी के मोबाईल किमती 11000/- रू. एवं इंद्रकुमार के चांदी के चैन किमती 800/-रू. को लूटkar भाग गये की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 716/2021 धारा 341, 294, 506, 323, 392 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में लूटे गये माल मशरूका एवं आरोपीगण की पतासाजी हेतु टीम गठित कर आरोपीगण 01. यमन गोड पिता स्व. दिलीप गोड उम्र 24 साल निवासी गंजपारा दुर्ग 02. गोल्डी उर्फ विनायक दास मानिकपुरी पिता बैगादास उम्र 23 साल निवासी गंजपारा दुर्ग 03. सिद्धार्थ उर्फ कालू पिता स्व. राधेश्याम यादव उम्र 21 साल निवासी डिपरापारा दुर्ग 04. राज सोनी पिता तिलक सोनी उम्र 19 साल निवासी इंदिरा कालोनी पोटियारोड दुर्ग से उक्त लूटे गये मोबाईल एवं चांदी के चैन जप्त कर आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग ज्युडिशियल रिमाण्ड पर पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में सहा. उप निरीक्षक पूरनदास, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, आरक्षक उत्कर्ष सिंह एवं सुरेश कुमार शामिल रहे।

आरोपीगण का नामः
01. यमन गोड पिता स्व. दिलीप गोड उम्र 24 साल निवासी गंजपारा दुर्ग।

02. गोल्डी उर्फ विनायक दास मानिकपुरी पिता बैगादास उम्र 23 साल निवासी गंजपारा दुर्ग।

03. सिद्धार्थ उर्फ कालू पिता स्व. राधेश्याम यादव उम्र 21 साल निवासी डिपरापारा दुर्ग।

04. राज सोनी पिता तिलक सोनी उम्र 19 साल निवासी इंदिरा कालोनी पोटियारोड दुर्ग।

Related Posts