दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट का आयोजन 15 दिसम्बर 2023 को समय प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट केम्प में नियोजक टांकेश्वरी मेटल प्रा.लि. अहेरी दुर्ग, स्पान टेक्नोलॉजी के लिए 29 पद रिक्त हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजांे की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमंेट केम्प/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते है।
अमानक कीटनाशक औषधि पर लगा प्रतिबंध: वर्ष 2023-24 में कीटनाशी निरीक्षक द्वारा कीटनाशक औषधि का नमूना राज्य कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, ठेलकाडीह राजनांदगांव में विश्लेषण हेतु भेजा गया। उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्लेषण परिणाम अमानक पाये जाने के उपरांत कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 14 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए धारा 3 के उल्लंघन के फलस्वरूप 18 (1) (सी) के अंतर्गत अमानक कीटनाशक औषधि ट्राईसाइक्लाजोन 75 प्रतिशत डब्ल्यू.पी. का जिले में भण्डारण तथा विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।














