BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS जितेंद्र मीणा बने CBI में DIG, चार एसपी की भी हुई नियुक्ति

छत्तीसगढ़ कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मीणा को पांच साल की अवधि के लिए सीबीआई में नियुक्त किया गया है…

नईदिल्ली (ए)। छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अफसर जितेंद्र सिंह मीणा को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में नियुक्त किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मीणा को पांच साल की अवधि के लिए सीबीआई में नियुक्त किया गया है। उनके अलावा चार पुलिस अधीक्षक (एसपी) को संघीय जांच एजेंसी में नियुक्त किया गया है।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सीबीआई में नियुक्त चार आईपीएस अधिकारियों में विनायक वर्मा (मध्य प्रदेश कैडर), अचल त्यागी (गुजरात कैडर), प्रवीण कुमार (गुजरात कैडर) शामिल हैं जिन्हें पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है।

Related Posts