
बालोद। घटना गुण्डरदेही थाना क्षेत्र का है। दिनांक 18 जुन की रात्रि को वाहन ट्रक क्रमांक MH 31 CB 1891 के चालक द्वारा वाहन में 14 मवेशी भरकर कत्ल खाने ले जाते समय अर्जुंनी से गोरकापार के मध्य नहर डबरी के पास एक्सीडेंट होने से 14 मवेशीयों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, पुलिस द्वारा वाहन 10 चक्का ट्रक को मौके से जप्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 248/20 धारा 279 भादवि ,छ0ग0 कृषिक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 4,5,10 व पशु क्रुरता निवारण अधिनियम की धारा-11(1)घ, के तहत् व 66/192 एम.व्ही.एक्ट के तहत् मुकदमा दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से पता तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक, बालोद जितेंद्र सिंह मीणा द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। इस हेतु पुलिस द्वारा पशुधन तस्करी करने वाले लोगो पर बारिकी से नजर रखी गई एवं सूचना पर की दिनांक 21.07.2020 एवं 22.07.2020 के दरम्यानी रात्रि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वाहन क्रमांक MP 22 H 1742 में पशुधन को क्रुरता से भरकर ओझागहन गुरूर क्षेत्र से नागपुर की ओर ले जा रही है, कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0आर0 पोर्ते एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश सिन्हा से सतत् मार्गदर्शन में गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के चैनगंज में गोपनीय रूप से पुलिस बल लगाकर प्रातः 05.00 बजे वाहन क्रमांक MP 22 H 1742 को चेक करने हेतु रोका गया, पुलिस को आता देख आरोपीयान भाग खड़े हुए,जिसे पुलिस बल द्वारा दौडाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन को चेक करने पर 38 पशुधन वाहन के अंदर मिले, जिनमें से 02 पशुधन मृत अवस्था में पाये गये। पशु सहित वाहन को जप्त कर आरोपी इमरान साह, मोहम्मद शादिक शेख ,अनिल रमेश उइके को थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 326/20 , पशु के प्रति क्रुरता अधिनियम 1960 की धारा 11(घ)(ड़) , छ0ग0 कृषिक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा-4,5,10 के तहत् गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया। उक्त आरोपियों के विरूद्ध नागपुर के विभिन्न थानों में पशु तस्करी के मामले दर्ज है। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है, जिनकी पता तलाश की जा रही है। आरोपीगण की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गुण्डरदेही, रोहित मालेकर, निरीक्षक मनीष शर्मा ,थाना प्रभारी गुरूर, उप निरी0 कैलाश मरई , चैकी कंवर , सउनि दुर्जन लाल रावटे, आरक्षक प्रवीण सोनी, आरक्षक योगेश सिन्हा, आरक्षक वरूण कुर्रे, आरक्षक जीवन नाग, आरक्षक डिलेंद्र साहू , आरक्षक रतन लाल डहरे, सैनिक श्याम लाल का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीः-
- इमरान साह पिता गुलजार साह ,उम्र 28 वर्ष सा0 यशोधरा नगर ,थाना यशोधरा, नागपुर महाराष्ट्र
- अनिल रमेश उईके पिता रमेश उईके, उम्र 24 वर्ष, सा0 महेंद्रा नगर पानी टंकी के पास , थाना पाचपावली नागपुर महाराष्ट्र
- शादिक शेख पिता मोह0 नुरूल्ला उम्र 25 वर्ष सा0 कामगार नगर , नारी रोड थाना कपिल नगर ,नागपुर महाराष्ट्र
जप्तीः-एक वाहन MP 22 H 1742 जिसमें 38 पशुधन भरे हुए मिले।






