BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद एक्टिव हुआ मुख्यमंत्री कार्यालय, एक्स का बदला डीपी और बैक ग्राउंड फोटो

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा होते ही अब सरकारी विभाग भी एक्टिव हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपना X (ट्यूटर) एकाउंट का फोटो और बैक ग्राउंड बदल दिया है। डीपी फोटो में ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फोटो तो वही बैक ग्राउंड फोटो में राज्यपाल से मुलाकात का फोटो अपलोड कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट पर शाह ने विष्णुदेव साय के लिए चुनाव प्रचार किया था। प्रचार के दौरान अमित शाह ने कुनकुरी की जनता से एक बड़ा वादा किया था। उन्होंने कहा था। कुनकुरी की जनता से किया हुआ अमित शाह का वो बड़ा वादा आज पूरा हो गया है।

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख आदिवासी चेहरे विष्णु देव साय राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें रविवार को यहां पार्टी के 54 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के दौरान विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले महीने कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मतदाताओं से विष्णु देव साय को विधायक चुनने का आग्रह किया था और वादा किया था कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो साय को ‘बड़ा आदमी’ बना दिया जाएगा।

 

 

हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीट जीती हैं। कांग्रेस ने 2018 के पिछले चुनाव में 68 सीट जीती थी , इस बार वह 35 सीट पर सिमट गई। साल 2018 में भाजपा को आदिवासी बहुल सीट पर भारी झटका लगा था, लेकिन पार्टी ने इस बार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित 29 में 17 सीट जीत लीं।

भाजपा ने आदिवासी बहुल सरगुजा क्षेत्र में सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों और एक अन्य आदिवासी क्षेत्र बस्तर में 12 में से आठ सीट पर जीत हासिल की है। दो आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा की व्यापक विजय ने विधानसभा चुनावों में उसकी शानदार जीत और पांच साल के अंतराल के बाद राज्य में सत्ता में वापसी में योगदान दिया। विष्णु देव साय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत एक गांव के सरपंच के रूप में की थी। उन्होंने पार्टी में महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों को प्राप्त करते हुए केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद भी बने।

Related Posts