भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच डरबन में खेला जाएगा. वहीं, यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी…
नईदिल्ली (ए)। आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें डरबन के मैदान पर आमने-सामने होगी. वहीं, यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम की अगुवाई एडन मार्करम के हाथों में होगी. बहरहाल, डरबन की विकेट कैसी होगी? क्या इस विकेट पर बल्लेबाज आसानी से रन बनाएंगे या फिर गेंदबाज चुनौती बनेंगे?
दरअसल, आंकड़ें बताते हैं कि डरबन की पिच पर बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हैं. इस पिच पर एवरेज स्कोर 170 रन है. यानी, एक पारी में कोई टीम तकरीबन 170 रन बनाती है. यह आंकड़ें गेंदबाजों के लिए अच्छे नहीं हैं. इसके अलावा टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना चाहेगी. पिछले रिकॉर्ड्स के मुताबिक रनों का पीछा करना आसान रहता है. यानी, टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं. वहीं, इस विकेट पर गेंदबाजों को बाउंस मिलती है, जो बल्लेबाजों के सामने चुनौती हो सकती है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच डरबन में भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्ट देख पाएंगे. इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले पाएंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन- रीज़ा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टियन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लिज़ाद विलियम्स और तबरेज़ शम्सी।















