BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रेंज स्तर पर आयोजित किया गया मानव अधिकार जागरूकता के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता

धमतरी। पुलिस मुख्यालय (छ०ग०) रायपुर के पत्र के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्रीमान आरिफ एच.शेख के दिशानिर्देश में पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में रेंज स्तर पर गठित समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं डीएसपी भावेश साव के नेतृत्व में मानव अधिकार के प्रति बेहतर जागरूकता उत्पन्न करने के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी के सभा कक्ष में का आयोजित किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में रायपुर रेंज रायपुर के धमतरी, गरियाबंद ,बलौदाबाजार जिला से प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

धमतरी जिले से प्रआर. शेष नारायण पांडेय, आर.कुमेश साहू पक्ष में एवं आर.शेख अलीमुद्दीन विपक्ष में जिला गरियाबंद से प्रआर. राधेश्याम सिंह आर.प्रेम साहू दोनों विपक्ष में एवं बलौदाबाजार जिले से राकेश कुर्रे द्वारा विपक्ष में मानव अधिकार के प्रति जागरूकता के संबंध में पक्ष एवं विपक्ष में अपना पक्ष रखा गया।

जिसके लिए निर्णायक गण- 01 एचओडी.इकानामिक्स प्रोफेसर डॉ.मनजीत कौर खालसा।

02- एचओडी.लॉ डिपार्टमेंट. प्रोफे.दुर्गेश प्रसाद बी.सी.एस. महाविद्यालय धमतरी एवं

03- सेवा निवृत्त शिक्षक चन्द्रशेखर शर्मा, जिन्होंने मानव अधिकार के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए सभी प्रतिभागियों का अभिमत सुनने के बाद अपना निर्णय दिया।

जिसमें पक्ष से आरक्षक कुमेश साहू को प्रथम एवं विपक्ष में आर.शेख अलीमुद्दीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं डीएसपी.भावेश साव, डीएसपी.परि. विकेश्वरी पिंदे, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, सउनि. राआमावतार राजपूत, प्रआर.डिगेश शर्मा आर.विजय शर्मा एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।

Related Posts