गृहमंत्री अमित शाह के भाषण के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. गृह मंत्री ने दावा किया है कि नेहरू की गलतियों के कारण PoK बना. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी बताई…
नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कांग्रेस पर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि नेहरू की गलतियों के कारण PoK बना है. अमित शाह ने कहा, ”दो बड़ी गलतियों पंडित नेहरू के प्रधानमंत्री रहते हुए हुई, उनके कारण सालों तक कश्मीर को भुगतना पड़ा. जब हमारी सेना जीत रही थी, तब पंजाब का एरिया आते ही सीजफायर कर दिया गया और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का जन्म हुआ।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2023 पर चर्चा के दौरान कहा, ”अगर सीजफायर तीन दिनों की देरी से हुई होती तो, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का आज हिस्सा होता. संयुक्त राष्ट्र में हमारे मसले को ले जाया गया, जो एक बड़ी गलती है.” अमित शाह के इस बयान पर कांग्रेस सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई और सदन में जमकर हंगामा हुआ।
इसपर अमित शाह ने कहा कि अगर गुस्सा होना है तो मुझपर नहीं, नेहरू पर गुस्सा हों. इसके बाद कांग्रेस के सांसद लोकसभा से वॉकआउट कर गए. अमित शाह ने कहा, “पहले जम्मू में 37 सीटें थीं, अब 43 हैं. कश्मीर में पहले 46 थीं, अब 47 हैं और PoK में 24 सीटें आरक्षित कर दी गई हैं क्योंकि PoK हमारा है।”
इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा, “मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा गया. केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में सभी व्यक्तियों का पांच लाख रुपये तक के इलाज का खर्च उठाती है. अब घाटी में 100 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो रही है और 100 से अधिक मूवी थिएटरों के लिए बैंक ऋण प्रस्ताव प्रक्रिया में है।”
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा, ”मुझे विश्वास है कि 2024 में मोदी सरकार सत्ता में वापसी करेगी और मुझे उम्मीद है कि 2026 तक जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाएं पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी.” गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के बाद जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) बिल और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल लोकसभा से पारित हो गया है।
VIDEO | "I stand in the House and say responsibly that Kashmir suffered for several years because of the two blunder during the tenure of PM Jawaharlal Nehru. The biggest mistake was that when our forces were winning, cease fire was announced and PoK came into existence. Had the… pic.twitter.com/lwGy8od3YR
— Press Trust of India (@PTI_News) December 6, 2023















