BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर पुलिस ने शराब दुकान के आस-पास से संचालित चखना दुकानों पर की ताबडतोड़ कार्यवाही

रायपुर। जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित 59 तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 19 कुल 78 अलग-अलग शराब दुकानो के आस-पास चखना दुकान संचालित करने वाले संचालको के विरूद्ध कार्यवाही कर दुकानो को हटाने के निर्देश प्राप्त हुए थे।

इसके साथ ही अधिकांश चखना दुकान/ठेला मुख्य मार्ग के ईर्द-गिर्द संचालित हो रहे थे, जिसमें कई व्यक्ति चखना दुकानो में शराब पीकर आपस में विवाद करते थे जिससे उस मार्ग में गुजरने वाले राहगीरो को भी परेशानी होती थी।

आज दिनॉक 05.12.2023 को आबकारी विभाग एवं रायपुर पुलिस के आला अधिकारियों/कर्मचारियो द्वारा ऐसे स्थानो में ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए शराब दुकानो के आस-पास संचालित चखना दुकानो एवं ठेलो बंद कराकर हटाया गया।

Related Posts