BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कांग्रेस सरकार से 5 साल में ही छत्तीसगढ़ की जनता का मोह हुआ भंग, दोबारा भाजपा पर भरोसा जताकर सौंपी कमान

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के साथ ही राज्य की पहले सरकार अजीत प्रमोद जोगी के हाथ में रही। जोगी सरकार के तीन साल के कार्यकाल को राज्य की जनता ने अपना समर्थन नही दिया और राज्य बनने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा पर भरोसा जताया और पूर्ण बहुमत की सरकार दी, उसके बाद राज्य की जनता ने दूसरे और तीसरे विधानसभा चुनाव में भी भाजपा पर भरोसा जताया और अपना पूरा समर्थन दिया लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी, कांग्रेस के घोषणा पत्र के वायदे और भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी और अन्य कारणो से राज्य की जनता ने 15 साल बाद कांग्रेस पर भरोसा जताया और एक तरफा जीत दिलाते हुए 68 जीत देकर इतिहास बना दिया। कांग्रेस के आलाकमान ने भूपेश बघेल के हाथ में राज्य की बागडोर सौंपी।

भूपेश बघेल के सीएम बनने के साथ ही राज्य में बहुत सी योजनाएं लागू की गई, साथ ही भाजपा ने कोयला घोटाला, शराब घोटाला, चावल घोटाला, गौठान घोटाला, महादेव एप सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और चुनाव में जनता के बीच इन्ही मुद्दों को लेकर गई। भाजपा ने नारा दिया अऊ नही सहिबो…बदल कर रहिबो…

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ चुनाव के सभाओं में ये नारा जोरसोर से लगाया साथ ही भाजपा आवत हे…और छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाए है तो भाजपा ही सवारेंगी….का नारा कारगर साबित हुआ और 15 साल सत्ता में लौटी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को संभाल नहीं पाई और अब फिर भाजपा के साथ में कमान दे दी है। यू कहे की पांच साल में ही कांग्रेस सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता का मोह भंग हो गया, जनता कांग्रेस से ऊब चुकी थी इसलिए फिर से भाजपा के हाथ में कमान सौंप दी है। कांग्रेस के लिए आत्म मंथन का बड़ा विषय है की आखिर किस कारण से कई मंत्रीगण तक हार चुके है।

विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के हाईप्रोफाईल सीट माने जाने वाले गृह जिला दुर्ग में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों को जोर का झटका लगा है। जिले के कुल 6 विधानसभा सीटों में से दुर्ग शहर में भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर, वैशालीनगर में भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन और अहिवारा  विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने जीत हासिल की है, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश पाटन से और कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों को हराने में सफल रहे है। दुर्ग ग्रामीण विस से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा, वैशाली नगर से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे को काफी लंबे मतों से बुरी तरह हार का सामान करना पड़ा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केवल दुर्ग जिले की 1 सीट वैशालीनगर में ही जीत दर्ज की थी। इस बार भी भाजपा इस विधानसभा सीट पर अपना परचम लहराने में कायम रही।

दुर्ग जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को जीत मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ता ढोल-बाजा के साथ खुशी का इजहार किया वही हार से कांग्रेस खेमें को हैरत में डाल दिया है। यह हैरत कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मायूसी के रुप में साफ झलक रही थी।

इसके पहले रविवार की सुबह निर्धारित समय 8 बजे जुनवानी रोड स्थित श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज भवन में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभावार मतगणना की प्रक्रिया शुरु हुई। पहले डाकमतों की गणना पूरी की गई। तत्पश्चात सुबह 8.30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ की गई। प्रथम राउंड की गणना सुबह 10 बजे पूरी हुई। जिसके बाद चुनाव के प्रारंभिक रुझान भी आने शुरु हो गए थे। जिले के 6 विधानसभा सीटों में से 4 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही राउंड से अपने प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बनाए रहे।

सबसे रोमांचक मुकाबला भिलाई नगर में कांग्रेस प्रत्याशी विधायक देवेन्द्र यादव और भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय के बीच देखने मिला। चुनाव परिणाम में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश के 9 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें अंबिकापुर से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, साजा से रविन्द्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, आरंग से शिवकुमार डहरिया, कोंडागांव से मोहन मरकाम, सीतापुर से अमरजीत भगत, नवागढ़ से रुद्र गुरु और कोरबा से जय सिंह अग्रवाल चुनाव हार गए हैं।
18 राउंड गिनी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 94847 मत और भाजपा सांसद विजय बघेल को 75304 मत मिले। इस प्रकार भूपेश बघेल चुनाव जीत गए हैं।

भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोरसेवाड़ को 96717 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसर का 71454 मत मिले है। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा 25263 मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन को 97603 और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर को 57847 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन कुल 39756 मतों से जीते और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चन्द्राकर को हार का सामना करना पड़ा।

भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव को 54405 मत तथा प्रेमप्रकाश पाण्डेय को 53141 मत मिले। इस प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव चुनाव जीत गए।  दुर्ग शहर भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र यादव को 96651 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी अरूण वोरा को 48376 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र यादव चुनाव जीत गए। दुर्ग ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर को 87175 मत तथा कांगे्रस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को 70533 मत मिले। इस प्रकार गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

पाटन विधानसभा
भूपेश बघेल – 94847 मत- जीते
विजय बघेल – 75304 मत- हारे

वैशाली नगर विधानसभा
रिकेश सेन – 97603
मुकेश चंद्राकर – 57847

अहिवारा विधानसभा
डोमन लाल कोरसेवाड़ – 96717 मत-जीते
निर्मल कोसर –  71454 मत-हारे

भिलाई नगर विधानसभा
देवेंद्र यादव – 54405 मत-जीते
प्रेम प्रकाश पांडे – 53141 मत-हारे

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा
ललित चंद्राकर – 87175 मत-जीते
ताम्रध्वज साहू – 70533 मत-हारे

दुर्ग शहर विधानसभा
गजेन्द्र यादव – 96651 मत-जीते
अरुण वोरा – 48376 मत-हारे

चुनाव हारे वाले कांग्रेस के मंत्रीगण

साजा से शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे
अंबिकापुर से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव
कोरबा से राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
आरंग से नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया
दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू
कवर्धा से वन मंत्री मोहम्मद अकबर
नवागढ़ से मंत्री गुरु रूद्र कुमार
सीतापुर से मंत्री अमरजीत भगत
कोंडागांव से मंत्री मोहन मरकाम

जीतने वाले मंत्रीगण

खरसिया से मंत्री उमेश पटेल
डौंडीलोहारा से मंत्री अनिला भेंडिया
कोंटा से मंत्री कवासी लखमा

विधानसभा सीट लीडिंग/विनर पार्टी
  • अभनपुर इन्द्र कुमार साहू बीजेपी
  • अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा बीजेपी
  • अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह कांग्रेस
  • अम्बिकापुर राजेश अग्रवाल बीजेपी
  • अंतागढ़ विक्रम उसेण्डी बीजेपी
  • आरंग गुरु खुशवंत साहेब बीजेपी
  • बैकुंठपुर भईया लाल राजवाड़े बीजेपी
  • बलौदाबाजार शैलेश नितिन त्रिवेदी कांग्रेस
  • बसना सम्पत अग्रवाल बीजेपी
  • बस्‍तर बघेल लखेश्‍वर कांग्रेस
  • बेलतरा सुशांत शुक्ला बीजेपी
  • बेमेतरा दीपेश साहू बीजेपी
  • भानुप्रतापपुर सावित्री मनोज मण्डावी कांग्रेस
  • भरतपुर-सोनहट रेणुका सिंह सरुता बीजेपी
  • भाटापारा इंद्र साव कांग्रेस
  • भटगांव लक्ष्मी राजवाड़े बीजेपी
  • भिलाई नगर देवेन्द्र यादव कांग्रेस
  • बीजापुर विक्रम मण्डावी कांग्रेस
  • बिलाईगढ़ श्याम टण्डन बीएसपी
  • बिलासपुर अमर अग्रवाल बीजेपी
  • बिल्हा धरम लाल कौशिक बीजेपी
  • बिन्‍द्रानवागढ़ जनक ध्रुव कांग्रेस
  • चन्‍द्रपुर रामकुमार यादव कांग्रेस
  • चित्रकोट विनायक गोयल बीजेपी
  • दन्‍तेवाड़ा चैतराम अटामी बीजेपी
  • धमतरी ओंकार साहू कांग्रेस
  • धर्मजयगढ़ हरिशचन्द्र राठिया बीजेपी
  • धरसीवा अनुज शर्मा बीजेपी
  • डौण्‍डी लोहारा अनिला भेंडिया कांग्रेस
  • डोंगरगांव दलेश्‍वर साहू कांग्रेस
  • डोंगरगढ़ हर्षिता स्वामी बघेल कांग्रेस
  • दुर्ग शहर गजेन्द्र यादव बीजेपी
  • दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर बीजेपी
  • गुन्‍डरदेही कुंवर सिंह निषाद कांग्रेस
  • जगदलपुर किरण देव बीजेपी
  • जैजैपुर बालेश्‍वर साहू कांग्रेस
  • जांजगीर-चांपा नारायण चंदेल बीजेपी
  • जशपुर रायमुनी भगत बीजेपी
  • कॉकेर आशा राम नेताम बीजेपी
  • कसडोल संदीप साहू कांग्रेस
  • कटघोरा प्रेमचन्द पटेल बीजेपी
  • कवर्धा विजय शर्मा बीजेपी
  • केशकाल नीलकंठ टेकाम बीजेपी
  • खैरागढ़ विक्रांत सिंह “चिंकु भैय्या” बीजेपी
  • खल्लारी द्वारिकाधीश यादव कांग्रेस
  • खरसिया उमेश पटेल कांग्रेस
  • खुज्‍जी भोलाराम साहू कांग्रेस
  • कोण्‍डागांव लता उसेण्डी बीजेपी
  • कोन्‍टा मनीष कुंजाम सीपीआई
  • कोरबा लखनलाल देवांगन बीजेपी
  • कोटा अटल श्रीवास्तव कांग्रेस
  • कुनकुरी विष्णु देव साय बीजेपी
  • कुरूद अजय चन्द्राकर बीजेपी
  • लैलूंगा विद्यावती सिदार कांग्रेस
  • लोरमी अरुण साव बीजेपी
  • लुण्‍ड्रा प्रबोध मिंज बीजेपी
  • महासमुन्द डा. रश्मि चन्द्राकर कांग्रेस
  • मनेन्द्रगढ श्याम बिहारी जायसवाल बीजेपी
  • मरवाही प्रणव कुमार मरपची बीजेपी
  • मस्‍तूरी दिलीप लहरिया कांग्रेस
  • मोहला-मानपुर इन्द्रशाह मंडावी कांग्रेस
  • मुंगेली पुन्नूलाल मोहले बीजेपी
  • नारायणपुर केदार कश्यप बीजेपी
  • नवागढ़ दयालदास बघेल बीजेपीपामगढ़ शेषराज हरवंश कांग्रेस
  • पंडरिया भावना बोहरा बीजेपी
  • पाटन भूपेश बघेल कांग्रेस
  • पत्‍थलगांव गोमती साय बीजेपी
  • प्रतापपुर शकुंतला सिंह पोर्ते बीजेपी
  • प्रेमनगर भूलन सिंह मराबी बीजेपी
  • रायगढ़ ओमप्रकाश चौधरी बीजेपी
  • रायपुर नगर उत्‍तर पुरन्दर मिश्रा बीजेपी
  • रायपुर नगर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी
  • रायपुर नगर पश्चिम राजेश मूणत बीजेपी
  • रायपुर शहर ग्रामीण मोतीलाल साहू बीजेपी
  • राजिम रोहित साहू बीजेपी
  • राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह बीजेपी
  • रामानुजगंज राम विचार नेताम बीजेपी
  • रामपुर फूलसिंह राठिया कांग्रेस
  • साजा ईश्‍वर साहू बीजेपी
  • सक्‍ती चरण दास महंत कांग्रेस
  • सामरी उद्धेश्‍वरी पैकरा बीजेपी
  • संजारी बालोद संगीता सिन्हा कांग्रेस
  • सराईपाली चातुरी नंद कांग्रेस
  • सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े कांग्रेस
  • सिहावा अंबिका मरकाम कांग्रेस
  • सीतापुर रामकुमार टोप्पो बीजेपी
  • तखतपुर धर्मजीत सिंह बीजेपी
  • वैशाली नगर रिकेश सेन बीजेपी

Related Posts