गौ तस्करी पर हुई बड़ी कार्यवाही…08 मवेशियों को कत्लखाना ले जाते 05 आरोपियों को थाना बालोद के द्वारा किया गया गिरफ्तार…
बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में जिले में गौ तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के आदेश पर थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर थाना बालोद क्षेत्र अंतगर्त लगातार जगह बदल- बदल कर एमसीपी लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
दिनांक 01.12.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सांकरा (करहीभदर) के पास एक पीकप वाहन क्रमांक CG 05 AJ 7508 में क्रुरता पूर्वक मवेशियों को भरी जाकर कत्ल खाना ले जा रहा है कि सूचना पर थाना बालोद के उपनिरीक्षक नंदकिशोर सिन्हा के नेतृत्व में आरक्षक मनीष राजपुत, लवण सिंह राजपुत, विवके आनंदधीर, नागेष्वर साहू के द्वारा ग्राम सांकरा(क) जाकर घेराबंदी कर 05 आरोपियों व पीकप वाहन को पकड़कर चेकिंग करने पर 08 मवेशियों को कु्ररता पूर्वक पीकप में भरा मिला जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 579/2023 धारा 4, 6 छत्तीगढ़ कृषिक पशु परिक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11(घ) पषु कु्ररता अधिनियम का अपराध पंजीबद्व किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण के नामः-
01.डिकेष्वर साहू पिता चुन्नु लाल साहू उम्र 27 साल ग्राम ओझागहन थाना सनौद जिला बालोद।
02.सेवक राम साहू पिता भगत राम साहू उम्र 30 साल ग्राम सांकरा(क) थाना व जिला बालोद।
03.राजू यादव पिता कोदन यादव उम्र 50 साल ग्राम सारागांव(लिलजा) थाना खरोरा जिला रायपुर।
04.अब्दूल शईद पिता अब्दूल अजीज उम्र 48 साल साकिन वार्ड क्र 13 पठानपुरा कुबा मस्जिद के पास मुर्तीजापुर थाना मुर्तीजापुर जिला अकोला(महाराष्ट्र)
05.मोहम्मद खान पिता रमजान खान उम्र 69 साल ग्राम मुजगहन थाना व जिला बालोद।
उक्त सभी आरोपीगणों को दिनांक 02.12.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
जप्त पशु व वाहन की जानकारीः-
08 नग छोटे बड़े गाय बछड़ा कीमती करीबन 35000 रूपये।
एक बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक CG 05 AJ 7508 कीमती 5,00,000 रूपये।
संपूर्ण कायर्वाही में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक मनीष राजपुत, लवणसिंह राजपुत, विवके आनंदधीर, भागीरती उईके, नागेष्वर साहू एवं थाना बालोद के संपूर्ण स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।















