एसपी बेमेतरा भावना गुप्ता ने मतगणना कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज रिहर्सल (माक ड्रिल) के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने दिये आवश्यक निर्देश…
बेमेतरा। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा, नवागढ़ और साजा की मतगणना कल 3 दिसम्बर 2023 (रविवार) को जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी परिसर के अन्दर बनाये गये मतगणना कक्ष में सबेरे आठ बजे से होगी। कृषि उपज मंडी में रविवार को होने वाले मतगणना को लेकर जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारी की गई है। आज दिनांक 02.12.2023 को कृषि उपज मंडी परिसर में विधानसभा चुनाव 2023 के मतगणना कार्य के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर, जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस. एल्मा एवं पुलिस अधीक्षक बेमेतरा भावना गुप्ता ने मतगणना कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को फॉलिंग, ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
जिसमें चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों की जानकारी दिया गया। जिसमें मतगणना कक्ष में ले जाने वाली सामाग्री कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निगआफिसर द्वारा प्रदाय किये गये EVMs& VVPATs की सूची जो विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रो में प्रयोग में लायी गई है। प्लास्टिक पेन/पेंसिल।
मतगणना कक्ष में मोबाईल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, बिडी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य अनुचित सामग्री लाना प्रतिबंधित है।
इस दौरान अपर कलेक्टर डां. अनिल बाजपयी, अपर कलेक्टर सी. एल. मारकंडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीएम बेरला युगल किशोर उर्वशा, उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, डिप्टी कलेक्टर आर. के. सोनकर, केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स के सहायक कमांडेंट अम्रेश विश्वास, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशल्या साहू, प्रशिक्षु डीएसपी ब्रिज किशोर यादव, रक्षित निरीक्षक मनीष राजपूत सहित जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसपी बेमेतरा भावना गुप्ता ने आज रिहर्सल (माक ड्रिल) के दौरान कृषि उपज मण्डी बेमेतरा परिसर मतगणना स्थल में तीन लेयर में की गई सुरक्षा व्यवस्था में लगे पहली और बाहरी स्तर पर लगे जिला पुलिस बल एवं द्वितीय और मध्य स्तर पर स्टेट आर्म फोर्स सुरक्षा व तृतीय स्तर पर सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स) निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। विधानसभा निर्वाचन 2023 का ज़िले की तीनों विधानसभा 68 साजा, 69 बेमेतरा और 70 नवागढ़ का मतगणना कार्य कृषि उपज मंडी परिसर बेमेतरा में स्थित भवन में होना है मतगणना कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने, आदर्श अचार सहिता का पालन करने एवं चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स के सहायक कमांडेंट अम्रेश विश्वास, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी कौशिल्या साहू, प्रशिक्षु डीएसपी बृज किशोर यादव, सहायक कमांडेंट शिव कुमार निषाद एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।















