भिलाई। “कच्ची मिट्टी का प्रभावी आकार और कोमल मन का उत्तम विकास सुधड़ हाथों से होता हैं” बालमन में छिपी प्रतिभा को विकसित करने हेतु 01.12.2023 शुक्रवार की शाम शकुन्तला विद्यालय रामनगर भिलाई में ‘उमंग’ वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया। अतिथि तुलसी साहू (वरिष्ठ अधिवक्ता), ऋचा सेन (समाज सेविका) एवं सुतापा सरकार (प्राचार्य शारदा विद्यालय
रिसाली) के साथ शाला-संस्थापक संजय ओझा ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ माँ शारदे के सम्मुख ज्ञान – ज्योति प्रज्जवलित कर जलसे का शुभारंभ किया।
तिलक, बैच व पुष्पगुच्छ से अतिथियों का स्वागतगीत के साथ अभिनंदन किया गया। राजगीत के पश्चात विद्यालय की उन्नति स्वरूप को ई-प्रेजेन्टेशन के माध्यम से अवलोकित किया गया। समिति द्वारा इस सत्र से पालकों की मांग एवं बच्चों में संगीत-कला के प्रति रूझान को देखते हुये ‘शकुन्तला देवी संगीत, नृत्य एवं कला केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। कला केन्द्र के छात्रों द्वारा भक्ति गायन वादन अमृत प्रस्तुत किया गया।
सत्र के शैक्षिक पटल में अपना सर्वोच्च स्थान बनाने वाले
छात्र-छात्राओं को 4000 से 2000 तक की नगद पुरस्कार राशि से 7 विद्यार्थियों को एवं संगीत, कला, खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय व राजकीय स्तर पर महारत हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय का प्रगति रिपोर्ट हेड मिस्ट्रेस सुनीता सक्सेना ने प्रस्तुत किया।
औपचारिक गलियारे से बाहर सांस्कृतिक मंच पर बालवाटिका से ‘ग्लोइना द डार्क’, ‘वो भी एक दौर था
व ‘कलर्स ऑफ इंडिया’ नृत्य में नन्हें विद्यार्थियों की चटकीली- चुलबुल प्रस्तुति हुई। माध्यमिक कक्षाओं
के विद्यार्थियों की ओर से भिन्न-भिन्न रसों को समाहित किए आर्ट ऑफ लिविंग सराउड द वर्ड’ ‘लव यू जिन्दगी’, नेवर गिव अप’ और ‘कल्चर्स हार्मोन’ नृत्यों की शानदार- जानदार प्रस्तुति हुई।
शाला की जगमगाती प्राचीर और उन्नत शैक्षिक स्तर से प्रभावित होकर पधारे अतिथियों ने कहा- यह विद्यालय एक व्यवसायिक रूप से कार्य न करके छात्र राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिसमें शिक्षा, कला, संगीत, खेल तकनीक के अनेक रूप व क्षेत्रों में छात्र बाजी मार रहे हैं। जिसके लिए प्रबंधक देशभर की नई-नई गुणवत्ता को अपनी शाला में शामिल करने में सतत् तत्पर्य
रहता है, चाहे कौशल विकास की फील्ड हो या फिर एडवेंचर कैम्प की जोखिम।
अभिभावकों के विश्वास पर खरे उतरते शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने कहा जिस संकल्प से आप अपने नवनिहालों को मेरी चौखट पर छोड़ते हैं, आपके बच्चो के विकास में मेरी संस्था कोई कसर नहीं छोड़ती, जो छात्र जिस रंग, ढंग विवेक व मन का होता है उसकी प्रतिभा को निखारने के लिए वैसा ही अधिगम शिक्षण दिया जाता है। छात्रों के बाधिक विकास उसकी अनुपस्थिति है जिसे आपकी सहभागिता से सहज ही दूर की जा सकता है।
अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर ने आभार प्रदर्शन की माधुर रीति निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के गणमान्य एवं प्राचार्य विपिन कुमार मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर) आरती मेहरा (शकुन्तला विद्यालय क्र.-2), प्रबंधक व्ही दुबे, अभय दुबे, उपप्राचार्या जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, प्रभारी राजेश वर्मा, सुभाष पासवान, वनिता ओझा, प्रतीक ओझा और सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।















