BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला विद्यालय में ‘उमंग’ वार्षिक उत्सव का हुआ भव्य आयोजन: प्रावीण्य सूची, खेल और आर्ट गैलरी विजताओ को नगद राशि देकर किया गया पुरस्कृत

भिलाई। औपचारिक ज्ञान के साथ अनौपचारिक कला के विस्तार और निखार हेतु 30.11.2023 गुरूवार को शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित शकुन्तला विद्यालय रामनगर भिलाई के संध्या बेला में ‘उमंग’ वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी शोभा मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव (विधायक, भिलाई नगर), विशिष्ठ अतिथि नीता लोधी (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ शासन- उपाध्यक्ष – छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम) और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रिकेश सेन (पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिक निगम) के साथ अन्य पधारे गणमान्य अतिथियों के साथ शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर देवी ऊर्जा का आह्वान किया। राज्यगीत के पश्चात पधारे अतिथियों का बैच लगाकर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

अतिथि सम्मान श्रृंखला के पश्चात् ‘शाला – सितारों को सम्मानित किया गया। ज्ञान – शिक्षा के क्षेत्र में सत्र 2022-23 के CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम में अमित कुमार पंचायन ने सर्वोच्च ( 97.8%) अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान एवं शाला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया
तथा हिमांशु दुबे ( 96.8% ) के शाला में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर 51-51 हजार और स्पर्श दूबे (95.27%) को 25 हजार रूपये की नगद राशि पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड की परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में 6वाँ स्थान प्राप्त करने वाली महिमा साहू (96.2% ) को 25 हजार की नगद राशि से सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में अन्य नगद पुरस्कार प्राप्त राशि में 11000 ( 12 ) 8000 (13). 7000 (01). 5000 (12) 4000 से 2000 तक के 03 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कला क्षेत्र के गलियारे से लाठी-भांज में आदित्य जायसवाल ने अर्न्तराष्ट्रीय पहचान बनाई। वहीं खेल जगत में भी कुल 21 विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर गोल्ड, सिल्वर और ब्रांच मेडल के साथ श्रेष्ठ पहचान बनाई। आर्ट एण्ड क्राफ्ट में प्रातिका लॉजिवाल ने मणिकनिका आर्ट गैलरी झॉसी में गोल्ड मेडल और PCRA मे डॉली वर्मा 4 हजार की नगद राशि प्राप्त कर विजेता बन शाला को गौरवान्वित किया।

उपप्राचार्या जी. रंजना कुमार ने विद्यालय का शानदार रिपोर्ट प्रस्तुत किया। समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूवात भक्ति व स्वागत नृत्य से हुई। समिति द्वारा इस सत्र से पालकों की मांग एवं बच्चों में संगीत-कला के प्रति रूझान को देखते हुये शकुन्तला देवी संगीत, नृत्य एवं कला केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। इन बच्चों के द्वारा यह लाइफ बैण्ड की सरस – ध्वनि – संगीत की जुगल बंदी की प्रस्तुति दी गई। ग्लिम्पस ऑफ इंडिया हेरीटेज’, रील एण्ड व्हील्स’, ‘सलूट टू द नेशन जरनी’ दांड़ी यात्रा में गाँधी का नेतृत्व व जनता का संघर्ष-समर्पण, ‘द प्यूरीफाइट ऑफ यूनिवर्स महाकाली नृत्य में रौद्र रूप, वेलकम टू गब्बर वैडिंग, ‘डांस फेलेवर ऑफ साउथ इण्डिया आदि कार्यक्रम ने दर्शकों में हर्षोउल्लास बना रखा।

मंच में पधारे अतिथियों ने विद्यालय परिसर के स्वरूप, नित्य गढ़ते कीर्तिमान, औपचारिक- अनौपचारिक उपलब्धियाँ, ऊँची नगद राशि पुरस्कार, लम्बी विजेताओं की कतार,
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झाँकियों से अभिभूत होकर बोले यह शाला मात्र एक शैक्षणिक केन्द्र नहीं बल्कि CBSE के सार्वभौमिक विकास की सशक्त तस्वीर है, जहाँ छात्रों का सर्वांगीण व्यक्तित्व निखरता है।

अतिथियों और अभिभावकों की उत्सुकता को शांत करते हुए ग्रुप के डायरेक्टर ने कहा- कम लेना ज्यादा देना हमारी संस्था की विश्वसनीय रीति है। हमारे प्रबुध शिक्षक – धैर्य-कौशल व ज्ञान से इन्हें नायाब ‘रत्न’ का रूप देते है । यह युग किताबी पन्नों के साथ कला – तकनीक की खूबियों का है। हमारा हर प्रयास अपने विद्यार्थियों को विशेष करने, श्रेष्ठ बनने के लिए अनुकूल माहौल देना है। विद्यालय की ओर से उपस्थिति अतिर्थियों को स्मृति चिन्हों से धन्यवाद ज्ञापित किया।

वहीं भाकुन्तला विद्यालय क्र-2 की प्राचार्या आरती मेहरा द्वारा आभार प्रदर्शन की मधुर रीति निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के गणमान्य एवं प्राचार्य विपिन कुमार, मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), आरती मेहरा ( शकुन्तला विद्यालय क्र. – 2), प्रबंधक व्ही दुबे, अभय दुबे, उपप्राचार्या जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेड मिस्ट्रस सुनीता सक्सेना, सीनियर मिस्ट्रस बलजीत कौर, प्रभारी राजेश वर्मा, सुभाष पासवान, वनिता ओझा, प्रतीक ओझा और सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

 

Related Posts