BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

रामनवमी की तैयारियों में जुड़े समिति के सदस्य,कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण…

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्यों ने रविवार को रामनवमी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। प्रत्येक वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी समिति द्वारा द्वारा रामनवमी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष रामनवमी गुरुवार 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। समिति के सदस्यों ने पॉवर हाउस स्तिथ उलन बाजार, रेल पटरी के किनारे जहाँ प्रत्येक वर्ष रामनवमी का भव्य आयोजन किया जाता है वहा का निरीक्षण कर तैयारी शुरू कर दी है। फ्लाई ओवर और अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य के कारण जगह- जगह पड़े मलवे को हटाने और गंदगी को साफ करने हेतु निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार और बीएसपी प्रबंधक से चर्चा करेंगे। निरीक्षण के दौरान श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, बुद्धन ठाकुर, अनिल सोनी, प्रवीण पाण्डेय, दिलीप केशरवानी, प्रशांत पाण्डेय, सेवकराम साहू, गार्गी शंकर मिश्रा, रिंकू साहू, विष्णु पाठक आदि मौजूद थे।

Related Posts