BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

गृहमंत्री अमित शाह ने CAA पर दी सीएम ममता बनर्जी को चुनौती, कहा- ये देश का कानून, इसे कोई नहीं रोक सकता

केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ि‍त शाह ने पश्‍च‍िम बंगाल में सीएए मामले पर कहा कि सीएए देश का कानून है और इसे कोई रोक नहीं सकता. हम इसे लागू करके रहेंगे…

कोलकाता (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बुधवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता के धर्मतला में एक सार्वजनिक रैली में राज्‍य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर बरसे।

गृहमंत्री अम‍ित शाह ने कहा, ”जिस राज्य में इतनी घुसपैठ होती हो वो कभी विकास कर सकता है क्या? इसीलिए ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं. ममता दीदी, सीएए देश का कानून है और इसे कोई रोक नहीं सकता. हम इसे लागू करके रहेंगे. वहां से आने वाले हिंदू बहनों भाइयों का इस देश पर उतना ही अधिकार है जितना मेरा और आपका है।”

‘2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाइए’ गृह मंत्री शाह ने कहा कि 2024 के चुनावों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनाकर सत्ता में आयेगी. उन्‍होंने कहा कि मैं आज आह्वान करने आया हूं, अगर 2026 में यहां बीजेपी सरकार बनानी है, तो इसकी नींव 2024 के लोकसभा चुनाव में डाल कर नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाइए।

Related Posts