भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं अति पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्रांतर्गत में संपत्ती संबधों अपराधों पर अंकुश लगाकर चोरी/गबन मशरूका को शत प्रतिशत बरामद करने का निर्देशित किया गया था। विदित हो कि दिनांक 20/11/2023 को प्रार्थी सुबीध कुमार डे, महाप्रबंधक प्रभारी निरीक्षण एवं सामग्री स्टोर प्रबंधन) भिलाई इस्पात सयंत्र द्वारा थानानउपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि भिलाई इस्पात सयंत्र के बोरिया स्टोर के भंडारण क्रंमाक 07 में रखे 16 नग मैगनेटिक कॉपर कॉईल किमती करीबन 31,94,000/- रूपये स्टोर में कार्यरत अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 30/10/2023 से दिनांक 03/11/2023 के मध्य गबन किया गया है।
जिस पर थाना भिलाई भट्टी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 141 / 2023 धारा 407 भादवि पंजीबद्ध कर प्रकरण
में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल से समन्वय स्थापित कर गबन हुए संपत्ती 16
नग मैगनेटिक कॉपर कॉईल किमती करीबन 31,94,000/- रूपये का पता तलाश हेतु हरसंभव प्रयास किया गया।
इसी क्रम में गबन हुए संपत्ती 04 नग मैगनेटिक कॉपर कॉईल को संयत्र परिसर के बोरिया एरिया के पास से एवं
12 नग मैगनेटिक कॉपर कॉईल को भिलाई इस्पात सयंत्र परिसर के जोरातराई गेट से करीब 01 कि.मी. दूरी पर
प्लांट की बाउण्ड्री वाल के पास जुमला किमती करीबन 31,94,000/- रूपये को बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त
किया गया।
पुलिस एवं सीआईएसएफ बल द्वारा लगातार चलाये गये सर्च ऑपरेशन से उक्त संपत्ती को अज्ञात व्यक्ति द्वारा संयत्र परिसर के बाहर नहीं ले जा पाये, प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पता तलाश लगातार जारी रखते हुए विवेचना कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरीक्षक एस. एन. सिंह, एवं सीआईएसएफ यूनिट बीएसपी भिलाई की उल्लेखनीय भूमिका रही।
नाम आरोपी: अज्ञात, अपराध क्रं. 141/2023, धारा 407 भादवि
बरामद संपत्ती: 16 नग मैगनेटिक कॉपर कॉईल
किमती करीबन 31,94,000/- रूपये















