BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से फोन पर की बात, मजदूरों को सुरक्षित निकासी पर सीएम धामी को दी शुभकामनाएं

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है. पीएम मोदी ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन पर मजदूरों और बचाव टीमों को बधाई दी…

नईदिल्ली (ए)। सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को सफलतापूर्वक निकाले जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां उन्हें कुछ समय के लिए रखा जाएगा. इस दौरान पीएम मोदी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से फोन पर बात की. उन्होंने मजदूरों से उनका हाल चाल भी जाना।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को फोन किया और मजदूरों की सुरक्षित निकासी पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से मजदूरों की स्थिति की जानकारी भी ली।

सीएम धामी ने उन्हें बताया कि पहले मजदूरों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा और उसके बाद उन्हें अपने घर वापस भेजा जाएगा. सीएम धामी में पीएम मोदी को मजदूरों की वापसी के लिए किए गए इंतेजाम के बारे में भी विस्तार से बताया।

मजदूरों को ले जाया गया अस्पताल सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने पीएम को बताया कि रेस्क्यू के बाद सभी 41 मजदूरों को पहले चिन्यालीसौड़ के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी जांच की जाएगी. इस दौरान मजदूरों के परिवार के सदस्य भी चिन्यालीसौड़ जाएगें. इसके बाद राज्य सरकार उन्हें अपने घर भेज देगी. इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने व्यवस्था भी कर ली है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन के कारण ही यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हो सका है. उन्होंने कहा, ”केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सभी एजेंसियों के समन्वय से हम 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने में सफल रहे।”

 

 

 

12 नवंबर को सुरंग में फंस गए थे मजदूर बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 12 नवंबर को सिल्क्यारा टनल में काम कर रहे 41 मजदूर उस समय सुरंग में फंस गए थे, जब सुबह 5.30 बजे अचानक से भूस्खलन हुआ और टनल का एक हिस्सा ढह गया. इसके बाद मजदूरों को निकालने के लिए विदेशों से एक्सपर्ट बुलाए गए औक बड़ी-बड़ी मशीनों से भी काम किया गया और आखिर 17 दिन बाद मजदूरों को टनल से बाहर निकाल लिया गया।

Related Posts