BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वायरल हुई वीरेंद्र सहवाग के बेटे की बैटिंग, लोगों ने कहा- ‘2027 वर्ल्ड कप में ओपनिंग…’

वीरेंदर सहवाग का बेटा भी उनके जैसा ही बल्लेबाज बनता जा रहा है, जिसकी एक झलक लोगों को सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. आइए हम भी आपको सहवाग के बेटे की बैंटिंग दिखाते हैं…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम में वीरेंदर सहवाग का नाम कोई नहीं भूल सकता है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट को जो योगदान दिया है, उससे भारतीय क्रिकेट का नाम काफी ऊपर गया है. वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और दो बार तिहरा शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं. सहवाग ने अपने दौर में बल्लेबाजी की शैली को ही बदल दिया था. वह जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते थे, तो उनके सामने खड़ा गेंदबाज मैच के पहले ओवर की पहली गेंद डालने में भी डरता था, क्योंकि सहवाग अक्सर शुरुआत चौके या छक्के के साथ ही करते थे. अब सहवाग अपने बेटे को भी अपने जैसा ही बना रहे हैं।

वीरेंदर सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनकी बल्लेबाजी देखकर उन्हें टीम इंडिया  अगला सहवाग कह रहे हैं. इस वीडियो में सहवाग के बेटे का बल्लेबाजी में कमाल का फुटवर्क दिख रहा है. वह अपने पैरों का शानदार इस्तेमाल करके शॉट खेलते हुए नज़र आ रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी देखकर निश्चित तौर पर उनमें सहवाग की झलक देखने को मिल रही है।

सहवाग के बेटे की बैटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होता जा रहा है. लोग उनकी वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कमेंट में कहा कि, जैसा बाप था, वैसा ही बेटा भी है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि क्या वह 2027 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करने के लिए तैयार हो रहे हैं, या कर सकते हैं? वहीं, कुछ ने कहा कि वह अपने पिता की तरह खेल रहे हैं, जो फुटवर्क का इस्तेमाल कम और हिलडुल कर शॉट ज्यादा लगाते थे, लेकिन पिता की तरह बेटे की टाइमिंग लाजवाब लग रही है. अब इन्हें भी प्लेइंग इलेवन में आने के लिए दादा (सौरव गांगुली) जैसा कोई कप्तान चाहिए, जो उनपर सहवाग जैसा विश्वास दिखा सके।

 

Related Posts