BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

क्या आपने कभी ऐसा गेंदबाजी प्रदर्शन देखा है? 9 ओवर, 9 मेडन, 0 रन, और 8 विकेट

इस गेंदबाज ने अपने इस कमाल के प्रदर्शन के बाद कहा कि, मैं एक ओवर में 6 तरह की गेंद डालना जानता हूं. इसमें ऑफ स्पिन, लेग स्पिन, कैरम बॉल, लूप, फ्लैट लूप और फास्ट बॉल शामिल है…

नईदिल्ली (ए)। अगर आप क्रिकेट में सबसे अच्छे बॉलिंग फीगर के बारे में सोचेंगे, तो वो क्या होगा? क्या एक भी रन खर्च किए 8 विकेट लेने वाला बॉलिंग फिगर आपने कभी देखा या सुना है? अगर नहीं, तो अब सुन लीजिए. श्रीलंका के एक युवा गेंदबाज ने ऐसा ही प्रदर्शन किया है. सेलवसकरन रिशीयुधान नाम के एक 10 साल के युवा गेंदबाज ने 9.4 ओवर किए, सभी 9 ओवर मेडन किए, जिसमें एक भी रन खर्च किए बिना 8 विकेट चटका दिए।

इस श्रीलंकाई गेंदबाज का गेंदबाजी प्रदर्शन देखकर दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स हैरान हैं. इस गेंदबाज ने अपने इस कमाल के प्रदर्शन के बाद कहा कि, मैं एक ओवर में 6 तरह की गेंद डालना जानता हूं. इसमें ऑफ स्पिन, लेग स्पिन, कैरम बॉल, लूप, फ्लैट लूप और फास्ट बॉल शामिल है. मेरा पसंदीदा गेंदबाज नेथन लायन हैं. मुझे उनकी तरह गेंदबाजी करना पसंद है. मैं 19 साल की उम्र में श्रीलंका के लिए खेलना चाहता हूं।

नेथन लायन ऑस्ट्रेलिया के एक ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं, और दुनिया के महान स्पिनर्स में उनका नाम शामिल है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में अभी तक कुल 496 विकेट लिए हैं. 36 वर्षीय लायन 4 विकेट लेते ही 500 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. इसके अलावा उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 29 और टी20 फॉर्मेट में सिर्फ 1 विकेट लिया है. टेस्ट क्रिकेट में उनका सबसे अच्छा बॉलिंग फिगर 50 रन देकर 8 विकेट चटकाना रहा है. इसके अलावा उन्होंने 203 फर्स्ट क्लास मैचों की 370 पारियों में कुल 736 विकेट हासिल किए हैं।

लेथन लायन को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानने वाले सेलवसकरन रिशीयुधान श्रीलंका से हैं, और श्रीलंका ने हमेशा विश्व क्रिकेट को महान स्पिन गेंदबाज दिए हैं. यहां तक कि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन भी श्रीलंका से ही हैं. मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 800 विकेट हासिल किए हैं, और उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 51 रन देकर 9 विकेट चटकाना रहा था. इसके अलावा उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 534 और टी20 फॉर्मेट में 13 विकेट हासिल किए हैं. इसका मतलब है कि श्रीलंका के इस दिग्गज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1300 से भी ज्यादा विकेट चटकाए थे।

Related Posts