भारत ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच को ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराकर सीरीज में 2- 0 की बढ़त बना ली है…सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा…
तिरुवनंतपुरम (ए)। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 में भारत ने पहले खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 236 रनों का लक्ष्य दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 25 गेंद में 53, ईशान किशन ने 32 गेंद में 52 और रुतुराज गायकवाड़ ने 43 गेंद में 58 रनों की पारी खेली. वहीं अंत में रिंकू सिंह ने सिर्फ 9 गेंद में नाबाद 31 रनों की पारी खेली. इस दौरान रिंकू ने चार चौके और दो छक्के लगाए।
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 20 ओवर में 191 रन बना पाई हो गई। इसके साथ ही भारत ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बचत बना ली है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारत के तरफ से अर्शदीप ने 1, कृष्णा ने 3, बिसनोई ने 3, अक्षर ने 1 और मुकेश ने 1 विकेट लिए।
इस मैदान पर अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें दो बार रन चेज़ करने वाली टीमों ने 8-8 विकेट से बेहद आसान जीत हासिल की है. यहां एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को भी जीत मिली है लेकिन यह जीत महज 6 रन की रही है. ऐसे में साफ है कि टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी चुनना जीत का रास्ता हो सकता है लेकिन आज ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और भारत ने धुंआधार बैटिंग कर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।














