BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रवि निगम के नेतृत्व में बजरंगियों ने सुपेला थाना में किया प्रदर्शन, हिंदू विरोधी किताब बेचने वालो के खिलाफ करवाया अपराध दर्ज

भिलाई। आज दिनांक 26/011/2023 दिन रविवार को छत्तीसगढ़ बजरंग दल के विभाग संयोजक रवि निगम के नेतृत्व में सुपेला थाना में प्रदर्शन किया गया। विदित हो की कोसा नाला के पास रेलवे की जमीन से लगे रिक्त भूमि पर आयोजित संविधान मेले में खुले आम स्टाल लगा कर हिंदू धर्म को आहत कर हिदूत्व के विरुद्ध आपत्तिजनक किताबो को बेचा जा रहा था जिसका मूल उद्देश्य हिंदू धार्मिक उन्माद भड़काना रहा है बजरंगियों को जब यह भनक लगी तो तत्काल विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिसमे पुलिस प्रशासन के कार्यवाही के विलंब होने पर बजरंगी थाने पर ही भड़क गए और प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे, तब भारी दबाव के बीच भिलाई नगर सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने स्वयं संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया तब बजरंगी शांत हुए। लगभग 3 घंटे तक थाना परिसर में गहमा गहमी वातावरण बना रहा। बजरंगी नाराज होकर जमकर नारेबाजी किए। भारी मशक्कत और दबाव के बाद सीएसपी के द्वारा 295 ए के तहत कार्यवाही की गई।

मीडिया से बात करते हुए रवि निगम ने प्रशासन को चेताया कि अगर आगे ऐसे हुआ तो बक्शा नही जायेगा, ज्योति शर्मा ने सीधे चुनौती देते हुए कहा कि सभी बजरंगी भाई हिंदुत्व पर हुए आघात पर कुछ भी करने को तैयार बैठे है।

इस दौरान ईश्वर गुप्ता कुशल तिवारी, रितिक सोनी, अनिल बेहरा, प्रखंड अध्यक्ष सुपेला कौशल यादव करण सोनी शिव सोनी कैंप प्रखंड मंत्री दीपक कुलकर्णीमनीष पिपरोल,तुषार देवांगन,चिरंजीव,अंकित, राजू, थानेशवर, शिदु, शुदाम, आशीष, गोविंद, श्रीजल, योगेश, सोनू, मंयक, मोनटू, आकाश, आलोक, सागर, दिपक, राकेश यादव, तिलक, दिनेश ,राजू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Posts