दुर्ग। भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों हेतु 2020-21 के लिए नामांकन प्रस्ताव ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित पात्रता एवं मापदंड रखने वाले व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से 16 से 28 जुलाई तक वेबसाइट www.padamaawards.gov.in पर आवेदन कर, समाज कल्याण विभाग, जिला दुर्ग में आवेदन की प्रति जमा कर सकते है।









