BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

युवती को अपने रिश्तेदार की शादी में झारखंड बुलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

युवती को अपने पास बुलाकर दुष्कर्म करने एवं धमकी देकर मोबाईल से अश्लील वीडियो प्राप्त कर वीडियो को वायरल करने वाले आरोपी सोनू सिंह को जिले की पुलिस ने किया गिरफ्तार…आरोपी के विरूद्ध थाना तपकरा में धारा 509, 376 भा.द.वि. एवं 67 आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध…

जशपुर। थाना तपकरा क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने दिनांक 22.09.2023 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका सोनू सिंह उम्र 23 साल निवासी मगरा थाना बरवाडीह जिला लातेहार (झारखंड) से विगत 01 वर्ष पूर्व से मोबाईल से बातचीत होता था, उसने प्रार्थिया को अपने एक रिश्तेदार की शादी में लातेहार (झारखंड) बुलाया था।

प्रार्थिया के वहां जाने पर वह उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान सोनू सिंह ने प्रार्थिया को धमकी देकर अश्लील वीडियो बनवाया एवं उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी के विरूद्ध थाना तपकरा में धारा 509, 376 भा.द.वि. एवं 67 आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से पुलिस टीम द्वारा आरोपी के निवास स्थान में दबिश देकर उसे अभिरक्षा में थाना में लाया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी सोनू सिंह उम्र 23 साल निवासी मगरा थाना बरवाडीह जिला लातेहार (झारखंड) के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 24.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम में निरीक्षक भरतलाल साहू, आर. 788 भागेष्वर साय पैंकरा, आर. 667 देवसिंह एक्का, आर. 740 सोनू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts