सोशल मीडिया पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श की तस्वीरें खूब वायरल हुईं. दरअसल, इस फोटो में मिशेल मार्श अपने पैरों के नीचे वर्ल्ड कप ट्रॉफी को रखे नजर आए…
नईदिल्ली (ए)। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में टीम इंडिया को हराकर छठी बार वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया. वहीं, इसके बाद सोशल मीडिया पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श की तस्वीरें खूब वायरल हुईं. दरअसल, इस फोटो में मिशेल मार्श अपने पैरों के नीचे वर्ल्ड कप ट्रॉफी को रखे नजर आए. जिसके बाद क्रिकेट फैंस ने खूब खरी-खोटी सुनाई. लेकिन अब मिशेल मार्श की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
उत्तर प्रदेश के एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने मिशेल मार्श के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. इसमें कहा गया है कि जिस तरह मिशेल मार्श ने अपने पैरों के नीचे वर्ल्ड कप ट्रॉफी को रखा, उससे भारतीय फैंस के भावनाओं को ठेस पहुंची।
बताते चलें कि पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इसके बाद सोशल मीडिया पर मिशेल मार्श के हाथों में बियर और पैर के नीचे वर्ल्ड कप ट्रॉपी वाली तस्वीर खूब वायरल हुई थी. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की हरकत पर फैंस भड़क गए थे।
पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा: इमाद वसीम पाकिस्तान सुपर और बाकी लीगों में खेलते रहेंगे, लेकिन पाकिस्तान की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. दरअसल, पिछले लंबे वक्त से इमाद वसीम पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे थे. बहरहाल, अब इस ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है।
इमाद वसीम के करियर पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने 55 वनडे मैचों के अलावा 66 टी20 मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया. हालांकि, इमाद वसीम को टेस्ट फॉर्मेट में मौका नहीं मिला. इमाद वसीम ने 55 वनडे मैचों में 44.58 की एवरेज से 44 विकेट झटके. वनडे फॉर्मेट में इमाद वसीम की इकॉनमी 4.89 रही. इसके अलावा इमाद वसीम ने 66 टी20 मैचों में 21.78 की एवरेज और 6.27 की इकॉनमी से 65 विपक्षी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वनडे फॉर्मेट और टी20 फॉर्मेट दोनों में इमाद वसीम का बेस्ट बॉलिंग फिगर 14 रन देकर 5 विकेट रहा।
इमाद वसीम की बल्लेबाजी के आंकड़े देखें तो इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के लिए 55 वनडे मैचों में 42.87 की एवरेज और 110.29 की स्ट्राइक रेट से 986 रन बनाए. वनडे फॉर्मेट में इमाद वसीम का सर्वाधिक स्कोर 63 रन रहा. वहीं, इमाद वसीम ने 66 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 131.71 की स्ट्राइक रेट और 15.19 की स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए. इस फॉर्मेट में स्ट्राइक रेट का सर्वाधिक स्कोर 64 रन रहा. इमाद वसीम पाकिस्तान के अलावा कराची किंग्स, जमैका तलावाह्ज, डहरम, दिल्ली बुल्स और मेलबर्न रेनेग्ड्स जैसी टीमों के लिए खेले।















