भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के ज़रिए टीम इंडिया ने T20I का सबसे बड़ा रन चेज करते हुए कई रिकॉर्ड्स बनाए…
विशाखापत्तनम (ए)। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराकर फैंस को कुछ राहत तो ज़रूर दी होगी. पहली बार इंडिया की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार ने 190.48 के स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. इसके अलावा ईशान किशन ने 58 रनों की पारी खेली. रही सही कसर रिंकू सिंह ने 22 रन बनाकर पूरी कर दी. रिंकू ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. ये भारत का टी20 इंटरनेशनल में यह सबसे बड़ा रन चेज़ है।
भारतीय टीम ने सूर्यकुमार की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के आगे 209 रनों का टागरेट था, जिसे टीम मे 19.5 ओवर में हासिल कर लिया. ये भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा रन चेज रहा. सबसे बड़े रन चेज के अलावा मुकाबले में कप्तान सूर्या ने छक्कों की शतक पूरा किया. वहीं ईशान किशन ने खास रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल किया. आइए जानते हैं सभी रिकॉर्ड्स…
टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज़
- 209 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापट्टनम, 2023* (कल)
- 208 रन बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2019
- 207 रन बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009
- 204 रन बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2020
- 202 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट, 2013.
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा 200 या उससे बड़ा रन चेज
- 5 – भारत
- 4 – दक्षिण अफ्रीका
- 3 – पाकिस्तान
- 3 – ऑस्ट्रेलिया.
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में नामित विकेटकीपरों द्वारा 50 से अधिक का स्कोर
- 3 – केएल राहुल
- 2 – एमएस धोनी
- 2 – ऋषभ पंत
- 2 – ईशान किशन.
नंबर 3 या उससे नीचे टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के
- 120 – इयोन मोर्गन (107 पारियां)
- 106 – विराट कोहली (98 पारियां)
- 105 – डेविड मिलर (98 पारियां)
- 100 – सूर्यकुमार यादव (47 पारियां)
- 99 – कीरोन पोलार्ड (83 पारियां).
जोश इंग्लिस संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई
- आरोन फिंच 47 गेंदों में
- जोश इंग्लिस 47 गेंदों में.
बतौर कप्तान जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने की शुरुआत बता दें कि पहली बार भारत की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव के लिए शुरुआत अच्छी रही. उन्होंने पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. सूर्या की कप्तानी वाली टीम ने रिकॉर्ड 209 रनों का रन चेज किया, जिसमें कप्तान ने ही 80 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सूर्या अपनी कप्तानी में टीम को सीरीज़ जिता पाते हैं या नहीं।















