BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

चरित्र शंका में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिन्दा जला देने वाला फरार आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिन्दा जला देने वाला फरार आरोपी पर पुलिस चौकी वाड्रफनगर की त्वरित कार्यवाही…

वाड्रफनगर। दिनांक 20.11.2023 के चौकी वाड्रफनगर क्षेत्र के मदनपुर निवासी द्वारा दोपहर लगभग 01.00 बजे अपनी पत्नी नेहा उम्र 28 वर्ष के उपर चरित्र शंका करते हुए लड़ाई झगड़ा व मारपीट करते हुए उसका हाथ पैर बांधकर घर में रखे पेट्रोल को उसके उपर छिड़ककर माचिस मारकर आग लगा दिया। जिससे कि वह बुरी तरह से झुलस गई। जिसे आसपास के लोगों के माध्यम से वाड्रफनगर 100बिस्तरीय अस्पताल प्राथमिक उपचार हेतु लाया गया।

स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर द्वारा नेहा को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। जहाँ पर उपचार के दौरान नेहा की मौत हो गई। मर्ग जॉच उपरांत आरोपी पति रामप्रसाद अगरिया के विरूद्ध चौकी वाड्रफनगर में धारा 302 भा०द०वि० के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया जो की दिनांक 23.11.2023 को मोरन चौक में बस पकड़कर अन्यत्र फरार होने की फिराक में था।

पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेशसिंह ठाकुर एसीडीओपी वाड्रफनगर रामअवतार ध्रुव के दिशा निर्देशानुसार आरोपी रामप्रसाद अगरिया पिता सोहर साय उम्र 33 वर्ष निवासी मदनपुर जिला बलरामपुर – रा०गंज (छ0ग0) चौकी वाड्रफनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोरन चौक से उसे दिनांक 23.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी / कर्मचारियों का नामः-
01. उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह चौकी प्रभारी वाड्रफनगर,
02. प्र. आर. 1181 संजीव कुमार सिंह
03. आर.505 बजरंग सिंह

वाड्रफनगर थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ0ग0), धारा 302 भा०द०वि०, अपराध क्रमांक 175/2023
आरोपी: रामप्रसाद अगरिया पिता सोहर साय उम्र 33 वर्ष जाति अगरिया निवासी ग्राम मदनपुर पुलिस चौकी वाड्रफनग, थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर – रा०गंज (छ0ग0)

Related Posts