BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रात्रि में बाथरूम के लिए बाहर बाड़ी में गई महिला से बलात्कार करने का प्रयास करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

महिला से बलात्कार करने का प्रयास करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

जांजगीर चांपा। दिनांक 21/11/2023 को रात्रि प्रार्थिया अपने घर के बाथरूम के लिए बाहर बाडी तरफ गई थी, उसी समय आरोपी संजय यादव, विजय यादव एंव अजय यादव द्वारा सूनापन का फायदा उठाकर प्रार्थिया के बाडी में आया और प्रार्थिया को पीछे से पकडकर जमीन पर गिरा दिया और हाथ पकड कर घसीटा जिससे प्रार्थिया के कमर, कोहनी, सिर में चोट लगी, पीडिता का जमीन पर गिरने से आरोपियों द्वारा उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया, पीड़िता चिल्लाकर किसी तरह अपने घर तरफ भागी, आरोपी लोग वहा से भाग गए की रिपोर्ट पर से आरोपीयो के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 594/23 धारा 376, 511, 323, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी (01) संजय यादव उम्र 27 वर्ष (02) विजय यादव उम्र 25 वर्ष (03) अजय यादव 37 साल साकिनान कोटमीसोनार थाना अकलतरा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया जो अपना अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार दिनांक 22.11.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पट्टावी, सउनि बी.पी खांडेकर, आरक्षक शशीकांत कश्यप, राजेश्य कश्यप,अजय भानू, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी: (01) संजय यादव उम्र 27 वर्ष, (02) विजय यादव उम्र 25 वर्ष, (03) अजय यादव उम्र 37 वर्ष, सभी निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा।

आरोपियो के विरूद्ध धारा 376,511,323,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही।

Related Posts