BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

विधवा सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी द्वारा विधवा महिलाओं से छलपूर्वक 1,08,000/₹ का विधवा सहायता राशी दिलाने के नाम से किया गया धोखाधडी…आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

जांजगीर चांपा। प्रार्थी सहदेव प्रसाद कश्यप उम्र 42 साल निवासी कांसा थाना नवागढ जांजगीर- चाम्पा द्वारा आरोपी सुरेश भारद्वाज के विरूद्ध कई विधवा महिलाओं से छलपूर्वक कुल 1,08000/ रूपये ठगी करने की थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 461/23 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी सुरेश भारद्वाज उम्र 39 साल साकिन सलखन थाना शिवरीनारायण को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिन्होने विधवा महिलाओं से विधवा सहायता राशी दिलवाने हेतु धोखाधड़ी कर ठगी करना स्वीकार किए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.11.2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक द्विवेदी, सउनि भुवनेश्वर राठौर, आरक्षक महेंद्र राज, डाकेश्वर राय, महिला आरक्षक सरिता लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी: सुरेश भारद्वाज उम्र 39 साल साकिन सलखन थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा।

आरोपी द्वारा विधवा महिलाओं से छलपूर्वक 1,08,000/₹ का विधवा सहायता राशी दिलाने के नाम से किया गया धोखाधडी।

Related Posts